एक्सप्लोरर

मेरठ में डीएपी के लिए राशन की तरह कतार में लग रहे किसान, गेहूं और आलू की फसल पर संकट गहराया

UP News: मेरठ में खाद संकट गहरा गया है, डीएपी के लिए किसान घंटों-घंटों तक कतारों में लगे रहते है इसके बाद भी उनके हाथ सिर्फ निराशा ही लगती है. डीएपी नहीं मिलने से बुआई में देरी हो रही है.

DAP Shortage In Meerut: मेरठ में डीएपी के लिए महाभारत चल रही है. खेत खलिहान छोड़कर किसान सोसाइटी में कतारों में लगे हैं. मेरठ में डीएपी की कमी का संकट गहरा गया है. किसान मुश्किल दौर से गुजर रहें हैं और सरकार से गुहार लगा रहें हैं. मेरठ की राजपुरा सोसाइटी पर किसान कतारों में लगते हैं. कोई पांच बजे तो कोई छह बजे ही लाइन में आकर लग गया. ये लाइन राशन लेने के लिए नहीं बल्कि डीएपी के लिए लगी थी. भूखे प्यासे किसान कतारों में लगे रहे.

किसी ने एक ही डीएपी के कट्टे से सब्र कर लिया और किसी को एक भी नसीब नहीं हुआ. हमारी टीम जब राजपुरा सोसाइटी पहुंची तो वहां निराश होकर किसान लौट चुके थे, लेकिन किसानों का आना जाना जारी था, क्योंकि डीएपी की इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है और किसानों वो मिल ही नहीं रही है. किसान रामबीर और वीरपाल बोले, डीएपी की बहुत कमी है हम घंटों लाइन में लगे और डीएपी खत्म हो गई.

मसूरी सोसाइटी में किसानों का हंगामा
मेरठ की मंसूरी सोसाइटी का हाल भी बेहाल नजर आया. यहां तो किसानों की कतार देखने लायक थी. किसान हंगामा कर सोसाइटी के कर्मचारियों को घेरे खड़े थे, बोले सुबह 6 बजे आ गए थे और अब तीन बज गए हैं, क्या है ये सब, भूखे प्यासे खड़े हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. फसल की बुआई नहीं कर पाए तो पूरे परिवार पर संकट आ जाएगा. किसानों की लंबी कतार और डीएपी को लेकर परेशानी चेहरे और शब्दों में नजर आ रही थी. किसान रहमत, अलीम, विश्वास और योगेश ने आरोप लगाया कि दबंगों को और सेटिंग से कई-कई डीएपी के कट्टे दे दिए और हमें एक कट्टा देने को तैयार नहीं हैं. कई किसान तो गुस्से में वहां से लौट गए.

बुआई में देरी से किसानों के सामने खड़ा होगा बड़ा संकट
गेंहु और आलू की बुआई के लिए किसानों को डीएपी और खाद की जरूरत होती है. खाद तो मिल रहा है लेकिन डीएपी नहीं मिल रही है. अब जितनी डीएपी मिलने में देरी होगी उतनी ही फसल पछेती होती चली जाएगी और इसकी वजह से फसल को भारी नुकसान भी हो सकता है. किसान इसलिए परेशान है कि उनकी फसल को देरी होती जा रही है और कोई सुनने को तैयार नहीं है. कई-कई दिन चक्कर काटने पर निराश होकर लौटना पड़ता है और जब डीएपी आ जाती तो वो कम पड़ जाती है.

मंसूरी सोसाइटी पर किसानों का हंगामा बढ़ रहा था. सोसाइटी के सचिव ओमपाल सिंह को घेरकर किसान खड़े थे और खूब खरी खोटी सुना रहे थे कि क्या हो गया, कितने चक्कर लगाएं. इस पर जब हमने सचिव ओमपाल सिंह से बात की तो कहने लगे पांच नवंबर को आया था डीएपी का ट्रक और उसके बाद 17 दिन बाद आया है, चेक लगा दिया है जल्द दूसरा भी आ जाएगा बोले कमी है डीएपी की. यानि साफ है कि 17 दिन किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा और उसके बावजूद भी किसानों के हाथ डीएपी के लिए खाली हैं.

ये भी पढ़ें: 'जैसे राम मंदिर बना है वैसे ही बाबा विश्वनाथ...', ज्ञानवापी मामले पर बोले मंत्री संजय कुमार निषाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget