एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी का पलटवार, मुस्लिम वोट को लेकर किया बड़ा दावा

UP News: दानिश आजाद अंसारी ने कहा, मुस्लिम समाज के विकास के लिए अगर किसी ने काम किया है तो बीजेपी सरकार ने. आजमगढ़, रामपुर के उपचुनाव को देख लीजिए जहां 50% से ज्यादा मुस्लिम आबादी है.

Lucknow News: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बयान की बीजेपी सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने कहा कि बीजेपी (BJP) सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करती है. समाज के सभी जाति, धर्म, मजहब के लोगों का विकास सुनिश्चित करने का काम किया है. 2014 से अब तक केंद्र में और 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में हर दिन सरकार ने जनता के विकास को बिना जाति धर्म मजहब देखे सुनिश्चित किया है. बीजेपी सरकार ने धरातल पर इमानदारी से काम किया इसीलिए आम जनमानस में विश्वास पैदा हुआ. अगर काम के प्रति विश्वास नहीं होता तो 2019 या 2022 इन दोनों चुनाव में नहीं जीत पाते. दोनों जगह जीत मिलने का मतलब है कि बीजेपी की नीतियों पर आम जनमानस का विश्वास है.

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सही मायने में देखे तो मुस्लिम समाज के विकास के लिए अगर किसी ने काम किया है तो बीजेपी सरकार ने. मुस्लिम समाज में शिक्षा आए, युवाओं को रोजगार मिले, बहने एंपावर हों तो यह काम बीजेपी ने किया. हमने मुस्लिम समाज को तरक्की की तरफ आगे बढ़ाने के लिए काम किया इसीलिए आज मुस्लिम समाज को भी सरकार पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि आजमगढ़, रामपुर के उपचुनाव को देख लीजिए जहां 50% से ज्यादा मुस्लिम आबादी है. वहां भी बीजेपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. मतलब साफ है कि बीजेपी के साथ मुस्लिम समाज भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा.

योगी के मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के लिए राजनीति करती है. समाज सर्वोपरि है इस भाव के साथ राजनीति करती है. किसी को यह सोचने की जरूरत नहीं कि बीजेपी जाति धर्म के नाम पर राजनीति करती है. सपा, बसपा, कांग्रेस ने जाति धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम किया. समाज को गुमराह करने का काम किया. जाति, धर्म, मजहब का डर दिखाकर सत्ता में आकर अपना राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने का काम किया. लेकिन बीजेपी हर तबके को आगे ले जाने के लिए काम कर रही. पसमांदा समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है.

बसपा का प्लान कोई चुनौती नहीं- दानिश आजाद अंसारी
बसपा की युवाओं को साधने की तैयारी पर मंत्री ने कहा कि बसपा का प्लान कोई चुनौती नहीं है. हमने युवाओं की तरक्की के लिए जितना काम किया है चाहे रोजगार की बात हो, अच्छी शिक्षा, स्टार्टअप से जोड़ने का काम, एमएसएमई से जोड़ने का काम. आज युवाओं को मालूम है कि उनका सच्चा हितैषी अगर कोई है तो बीजेपी. चाहे बसपा हो या सपा कितनी भी कोशिश कर ले इन्हें रिझाने की लेकिन युवा जागरुक है. जानता है के युवा सोच युवा शक्ति को सशक्त करने का काम बीजेपी करती है.

UP Politics: अखिलेश यादव से मिले हुए हैं योगी के ये मंत्री, मैनपुरी चुनाव में की मदद, सपा प्रमुख का चौंकाने वाला दावा

संसद में अवकाश को लेकर सपा के बयान पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. सपा आज मुद्दा विहीन पार्टी है. समाज का ध्यान आकर्षित करना चाहती है, लेकिन समाज जानता है कि ये अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने का सपा का हथकंडा है. सपा समाज में अलगाववाद पैदा करने की कोशिश करती है. लेकिन जनता को एकता की बात पसंद है. हम पूरी स्वतंत्रता से अपने पर्व त्यौहार मनाते हैं.

सपा के पास कोई एजेंडा नहीं है- अंसारी
सारस के मुद्दे पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर दानिश आजाद अंसारी कहा कि आप सपा के पास कोई एजेंडा नहीं है. जिस तरह बीजेपी धरातल पर काम कर रही यह लोग फालतू की बातें करके सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. यही सपा सत्ता में थी तो सत्ता का दुरुपयोग किया अपने राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए. आम जनमानस, पशु पक्षी, पर्यावरण जितना सुरक्षित है इतना किसी की सरकार में नहीं रहा. हमने उत्तर प्रदेश में वन्यजीवों को संरक्षित करने के लिए काम किया, पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किया, उत्तर प्रदेश के जंगलों को बेहतर करने के लिए काम किया, लखनऊ में नाइट सफारी शुरू होने जा रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget