एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, सीएम योगी और सतीश महाना ने जताया दुख

Lucknow News: बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दुख व्यक्त किया है. शुक्रवार की सुबह उनका निधन हुआ है.

UP News: उत्तर प्रदेश में ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. मानवेंद्र सिंह शाहजहांपुर के ददरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने दुख व्यक्त किया है.

मानवेंद्र सिंह बीते लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था. दिल्ली के ILBS अस्पताल शुक्रवार को बीजेपी विधायक ने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के ददरौल विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जी निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!'

UP Politics: BJP विधायकों के साथ नजर आए अखिलेश यादव, मुस्कुराते हुई शेयर की ये खास तस्वीरें

विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख
वहीं सतीश महाना ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के ददरौल विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!'

वहीं योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद ने लिखा, 'आज मेरे गृह जनपद शाहजहांपुर के ददरौल क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह जी निधन का समाचार सुनकर मन काफी व्यथित है. स्व० श्री सिंह से मेरे परिवार का एक अटूट रिश्ता रहा. उन्होनें मेरे दिवंगत पिता जी से लेकर हमारे हर कदम पर मजबूती से हमारे परिवार के साथ सदैव खड़े रहे. प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति.'

बता दें कि मानवेंद्र सिंह लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीते थे. शुक्रवार शाम 7 बजे उनका पार्थिव शव शाहजहांपुर स्थित आवास पर पहुंचेगा. इससे पूर्व मानवेंद्र सिंह कांग्रेस सरकार में दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget