एक्सप्लोरर

साइबर हमले की चपेट में आयी हल्दीराम, हैकर्स ने डेटा डिलीट किया, मांगी सात लाख की रंगदारी

नामी फूड कंपनी हल्दीराम पर साइबर अटैक हुआ है. हैकर्स ने कंपनी के सभी विभागों का डेटा ही उड़ा दिया. यही नहीं, हमला करने वाले हैकर्स ने डेटा देने के एवज में रंगदारी मांगी है. फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है.

नोएडा. देश की नामी फूड एवं पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम पर साइबर हमले का मामला सामने आया है. इस मामले में कंपनी की तरफ से थाना सेक्टर 58 में शिकायत की गयी है. साइबर अपराधियों ने कंपनी के कई विभाग का डेटा डिलीट कर दिया है, जिसकी वजह से कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है. डेटा वापस करने के एवज में साइबर अपराधियों ने सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी है.

कई विभागों का डेटा डिलीट किया

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि फूड एवं पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम का नोएडा के सेक्टर 62 के सी-ब्लॉक में कॉरपोरेट ऑफिस है. यहां से कंपनी का आईटी विभाग संचालित होता है. हल्दीराम कंपनी के डीजीएम आईटी अजीज खान ने पुलिस को बताया कि 12 और 13 जुलाई की रात में कंपनी पर वायरस अटैक किया गया था. यह अटैक कंपनी के सेक्टर 62 स्थित कॉरपोरेट ऑफिस के सर्वर पर हुआ था. इस अटैक के कारण कंपनी के मार्केटिंग बिजनेस से लेकर अन्य विभाग के डेटा गायब हो गए और कई विभागों का डेटा डिलीट भी कर दिया गया.

सात लाख की रंगदारी

शिकायत के मुताबिक कंपनी की कई महत्वपूर्ण फाइलें भी गायब हो गई. जब इसकी जानकारी कंपनी के उच्च अधिकारियों को हुई तो पहले आंतरिक जांच की गयी. इसके बाद कंपनी अधिकारियों और साइबर अटैक करने वाले अपराधियों के बीच चैट हुई, तो साइबर अपराधियों ने कंपनी से सात लाख रुपए की मांग की.

जानकारी के मुताबिक कोविड-19 संक्रमण काल में जुलाई महीने में दुनिया भर की कई कंपनियों पर वायरस अटैक हुआ था. इसी दौरान देश की बड़ी फूड एंड पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम भी इसका शिकार हो गयी. साइबर जगत के विशेषज्ञों के मुताबिक दुनिया भर में फैले एक समूह ने इन कंपनियों पर वायरस अटैक किया था. इस मामले में कंपनी के डीजीएम आईटी अजीज खान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें.

आगरा: विद्युत विभाग की टीम ने मारा छापा, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई

सीएम योगी के फोटो शूट पर आप नेता संजय सिंह का तंज, ट्वीट किया अकबर इलाहाबादी का शेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget