एक्सप्लोरर

यूपी: भदोही में पुलिस और बदमाशों में भिड़ंत, 50 हजार का इनामी अपराधी रवि ढेर

यूपी के भदोही में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. देर रात यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान रवि नाम के खूंखार बदमाश को मार गिराया गया. तीन जिलों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी.

भदोही. कानपुर में पुलिस पर दुर्दांत हमले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस क्रम में भदोही में भदोही जिले में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गयी, जिसमे जेल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश दीपक गुप्ता उर्फ रवि मारा गया. जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. इस मुठभेड़ में बदमाशों की तरफ से की गयी फायरिंग में स्वाट प्रभारी अजय सिंह सेंगर के पैर में गोली लग गयी है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक कांस्टेबल के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी. मुठभेड़ में बदमाशो के पास से दो असलहा और एक बाइक भी बरामद हुई है.

यह मुठभेड़ जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के चकिया तिराहे पर देर रात 1.30 बजे हुई. जिसे लेकर पुलिस का दावा है कि रात में पुलिस चेंकिंग अभियान पर थी इसी दौरान बाइक से आ रहे दो लोगों को रोका गया तो उनकी तरफ से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गयी, जिसमे एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग गया. जिस बदमाश को गोली लगी उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और उसकी पहचान दीपक गुप्ता उर्फ रवि निवासी सुरियावां के तौर पर हुई.

तीन जिलों की पुलिस तलाश में थी

बदमाश दीपक पर वाराणसी, अम्बेडकरनगर, भदोही में हत्या और हत्या के प्रयास सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह वाराणसी जेल से फरार चल रहा था. तीनो जिलों की पुलिस ने (वाराणसी 10, अम्बेडकरनगर 15, भदोही 25) कुल मिलाकर इस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. बदमाश के मारे जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं इस मुठभेड़ में घायल स्वाट प्रभारी अजय सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter: कानपुर हमले के मामले में एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, चौबेपुर थाने में की 10 पुलिस कर्मियों की तैनाती

यूपी: नोएडा के निजी अस्पताल के स्टाफ को चेतावनी, काम पर न लौटने पर दर्ज होगी FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
'नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं', ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी
'नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं', ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी
LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, 'आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां...'
LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, 'आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां बंद'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget