एक्सप्लोरर

नोएडा में बेखौफ बदमाश, हथियारों के दम पर दिया लूट की कई वारदातों को अंजाम

नोएडा में बेखौफ बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल मामलों की जांच कर रही है।

नोएडा, एजेंसी। नोएडा में बेखौफ बदमाशों का आतंक जारी है। मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर बदमाशों ने कई वारदातों को अंजाम दिया।

ट्रांसपोर्टर से की लूटपाट एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बुधवार को बताया कि नोएडा के सेक्टर 71 में रहने वाले ट्रांसपोर्टर सुनील राघव बीती रात रबूपुरा से नोएडा लौट रहे थे। वह जैसे ही 130 मीटर रोड पर पहुंचे, स्कॉर्पियो कार में आए हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी इनोवा कार रोक ली। पुलिस अधिकारी के अनुसार, बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर ट्रांसपोर्टर से उनकी कार, पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। पर्स में 5 हजार रुपए नगद और अन्य जरूरी सामान रखा था। एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोन, सोने की चेन भी लूटी इस बीच, अलग अलग जगहों पर लूट की अन्य वारदात भी हुईं। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित रॉयल सिटी अपार्टमेंट में रहने वाली निर्मला कुमारी से मंगलवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट लिया। महिला ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि वह अपनी सोसाइटी के बाहर खड़ी थी, तभी बदमाशों ने उसकी चेन लूटी। घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के ही सेक्टर 78 स्थित महागुन सोसाइटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली निवासी गौरव भांबरी से उनका मोबाइल फोन और सेक्टर 76 के गगनदीप सिंह की सोने की चेन लूट ली। थाना फेस-2 क्षेत्र के एसईजेड के पास से बाइक सवार बदमाशों ने रवि सिंगल से और थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 63 से प्रेम सिंह से उनका मोबाइल फोन लूट लिया। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 से बीती रात को सत्येंद्र तिवारी का मोबाइल फोन और पर्स लूटा गया।

पुलिस के अनुसार, थाना कासना क्षेत्र के बीटा-2 के पास से बीती रात को बाइक सवार बदमाशों ने अर्पणा तिवारी नामक युवती से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा प्रथम से बीती रात को बाइक सवार बदमाशों ने प्रभुनाथ सिंह से मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget