एक्सप्लोरर

आजमगढ़: ग्राम प्रधान की हत्‍या का आरोपी तीन लाख रुपये का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

आजमगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. गांव के प्रधान की हत्या में वांछित बदमाश सूर्यांश को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया. हत्या आरोपी पर तीन लाख का ईनाम था.

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने दलित ग्राम प्रधान की हत्‍या के आरोपी सूर्यांश दुबे नामक बदमाश को बृहस्पतिवार की देर रात एक मुठभेड़ में मार गिराया. बदमाश पर तीन लाख रूपये का ईनाम था. मुठभेड़ में एक दारोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं जिनका निजी अस्‍पताल में उपचार चल रहा है.

ग्राम प्रधान की हत्‍या के बाद कुख्‍यात दुबे पर शासन ने दो लाख रुपये का और अपर पुलिस महानिदेशक ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था.

इस तरह मारा गया

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले की स्‍वाट टीम को बृहस्पतिवार की शाम को जानकारी मिली कि तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के दलित प्रधान सत्‍यमेव जयते की हत्‍या में वांछित कुख्‍यात बदमाश सूर्यांश दुबे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सरायमीर थाना क्षेत्र में जा रहा है.

सिंह के अनुसार स्‍वाट टीम ने सरायमीर थाने की पुलिस के साथ साझा आपरेशन शुरू किया और देर रात सूर्यांश को सरायमीर क्षेत्र के शेरवा गांव के समीप घेर लिया. इस पर सूर्यांश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें स्‍वाट टीम के पुलिस उप निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्‍ला और एक अन्‍य सिपाही घायल हो गये.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए जिला चिकित्‍सालय ले जाया जा रहा था कि रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गई. बदमाश के पास से पुलिस ने दो पिस्‍टल और कारतूस बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर आजाद का सरकार पर निशाना, कहा-'लव जिहाद एक एजेंडा, प्रदेश में गुंडाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Embed widget