एक्सप्लोरर

Gorakhpur: मामूली विवाद में अपराधी दोस्‍त ने की थी युवक की हत्‍या, बालकनी में बुलाकर फिल्‍मी अंदाज में मार दी थी गोली

गोरखपुर में सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, युवक को उसके दोस्त ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए बालकनी में बुलाया और गोली मार दी.

गोरखपुरः गोरखपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्‍याकांड का दो माह पूरे होने के पहले ही खुलासा कर दिया. ब्‍लाइंड मर्डर केस में पुलिस मृत युवक और उसके दोस्‍तों के आपराधिक इतिहास को खंगालने के बाद खुलासा कर सकी. खाने-पीने के दौरान हुए विवाद के एक सप्‍ताह बाद युवक के अपराधी दोस्‍त ने बेइज्‍जती महसूस करने के बाद 9 अप्रैल की रात 11 बजे सड़क से बालकनी में आने पर फिल्‍मी अंदाज में गोली मारकर हत्‍या कर दी थी. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस घटना को अंजाम देने वाले दो हत्‍यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया.  

सिर पर गोली लगने से वेद प्रकाश की हुई मौत

गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने पुलिस लाइन्‍स के व्‍हाइट हाउस सभागार में घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के खरैया पोखरा में 9 अप्रैल की रात 11 बजे घर पर सो रहे व्‍यपारी वेद प्रकाश (30 वर्ष) को प्रथम तल पर अपने कमरे में सो रहे थे. नीचे सड़क से उन्‍हें बदमाशों ने घर पर ईंट-पत्‍थर फेंकना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर वे प्रथम तल पर बालकनी में बाहर निकले. इसी दौरान बदमाशों ने सिर, आंख और कान के पास ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर हत्‍या कर दी थी. एसएसपी ने बताया कि नीचे से 32 बोर की दो पिस्‍टल से गोली फायर किया गया. वेद प्रकाश को सिर में गोली लगी और वहीं उनकी मौत हो गई.

मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी

पुलिस इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी. इस मामले में पुलिस ने आज रेलवे यांत्रिक कारखाना के पास से दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र धर्मपुर के रहने वाले परवेज अंसारी और आवास विकास कालोनी धर्मपुर के रहने वाले मनोज सोनकर के रूप में हुई है. ये आरोपी पूर्व में भी हत्‍या की घटना को अंजाम दे चुके हैं. इनके पास से 32 बोर की पिस्‍टल बरामद हुई है. पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि वेद प्रकाश का परवेज अंसारी और छोटू अंसारी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था. जहां पर ये लोग बैठकर नशा करते थे.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

एसएसपी ने बताया कि इनके बीच में हाथापाई तक हो गई थी. परवेज अंसारी खुद को बड़ा अपराधी समझता था. उसने परिवार में एक समारोह के पहले इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई. जिससे किसी का शक उसके ऊपर न जाए. पूर्व नियोजित योजना के अनुसार उसने इस हत्‍याकांड में मनोज सोनकर को शामिल किया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. एक मिनट के अंदर ये घटना को अंजाम देकर चले गए. घर से चले और 10 से 15 मिनट में घटना को अंजाम देकर चले गए. उन्‍होंने बताया कि पूरी तरह से प्‍लांड तरीके से घटना को अंजाम दिए. परवेज ने अपनी और घर में शादी का वीडियो दिखाकर वो पुलिस को गुमराह करता रहा. वेद प्रकाश के दोस्‍तों का आपराधिक इतिहास है.

इस तरह हुआ खुलासा 

कोतवाली क्षेत्र में व्‍यापारी के मुनीम से लूट के मामले में उसके दोस्‍त पकड़े गए. मृतक वेद प्रकाश का नाम बाद में सामने आया था. साक्ष्‍य नहीं मिलने की वजह से पुलिस ने उसे छोड़ दिया था. मृतक और उसके दोस्‍तों के आपराधिक इतिहास को खंगालते-खंगालते पुलिस आरोपियों तक पहुंची है. दो अपराधी मुख्‍य रूप से शामिल रहे हैं. बाइक और अन्‍य तरह की मदद उपलब्‍ध कराने वालों के खिलाफ भी पुलिस पूछताछ के बाद कार्रवाई करेगी. परवेज अंसारी के खिलाफ विभिन्‍न थानों में हत्‍या और हत्‍या के प्रयास समेत अन्‍य मामलों में 16 मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की पिस्‍टल और कारतूस के साथ एक पल्‍सर बाइक बरामद की है.

9 अप्रैल की रात में 10 बजे भोजन करने के बाद वेद प्रकाश और उनकी पत्नी रेखा पहले मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चले गए. 11 बजे के आसपास उनके गेट पर किसी ने पथराव शुरू कर दिया. आवाज सुनकर वेद प्रकाश कमरे से बाहर निकले. रात में पथराव कौन कर रहा है. ये देखने के लिए प्रथम तल पर बालकनी में पहुंचे, तो घात लगाकर खड़े दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. सिर, आंख और कान के पास गोली लगने से वेद जमीन पर गिरकर तड़पने लगे. गोली की आवाज सुनकर घरवाले बाहर आ गए. वारदात के बाद बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए. उनकी घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें.

Gorakhpur: बरसात के पहले बांधों का निरीक्षण करने पहुंचे यूपी के जलशक्ति मंत्री, कहा- बांधों पर पूरा हो चुका है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में पांच एकड़ भूमि पर बनेगा गो आश्रय स्थल और पशु चिकित्सा एवं सेवा केंद्र
झांसी में पांच एकड़ भूमि पर बनेगा गो आश्रय स्थल और पशु चिकित्सा एवं सेवा केंद्र
UP में महिला बटालियनों के लिए काम तेज करने के निर्देश, बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में पर फोकस
UP में महिला बटालियनों के लिए काम तेज करने के निर्देश, बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में पर फोकस
सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, कहा- पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी
सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, कहा- पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी
Kumbh 2027: मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका स्वागत है
मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका स्वागत है

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget