एक्सप्लोरर

CM योगी का निर्देश- सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी देने के लिए बनाएं मोबाइल एप्लिकेशन

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोविड जांच में उत्तर प्रदेश हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में तीन लाख 58 हजार 273 नमूनों की जांच की गई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जिला अस्पतालों समेत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सकों, औषधियों और उपकरणों की जानकारी आम जनता को देने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने के निर्देश दिए हैं.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बुधवार को टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए "स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का एक डेटाबेस तैयार किया जाए. इनकी जियो मैपिंग करते हुए, चिकित्सकों की संख्या, पैरामेडिकल स्टाफ की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, भवन, उपकरणों की स्थिति आदि के संबंध में जानकारी देने वाला मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया जाना चाहिए. यह आम जनता के लिए उपयोगी होगा."

योगी ने दावा किया "टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट के मंत्र के अनुरूप कोरोना के खिलाफ हमारी रणनीति कारगर सिद्ध हो रही है. एक ओर जहां प्रदेश में कोविड टेस्टिंग में हर दिन एक नया रिकॉर्ड बन रहा है, वहीं रोजाना आने वाले नए मामलों में निरंतर कमी आती जा रही है. साथ ही स्वस्थ होने की दर बेहतर होती जा रही है. उपचाराधीन मामलों में आई कमी अच्छे संकेत देती है." मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 से 44 साल आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि एक जून से सभी 75 जिलों में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के कोविड टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है. न्यायिक सेवा के लोगों, मीडिया प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षकों व कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलों में दो-दो केंद्र बनाये जाएं.

कोविड जांच में यूपी हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है- योगी

सीएम ने जोर दिया कि जिन अभिभावकों के बच्चे 12 साल से कम आयु के हैं, उनका टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा, ''इस संबंध में विधिवत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए. हर जिले में 'अभिभावक स्पेशल' बूथ बनाये जाएंगे. अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया जाए. यह अभिभावक के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए उपयोगी होगा. इसे अभियान के रूप में संचालित किया जाना चाहिए." 

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोविड जांच में उत्तर प्रदेश हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में तीन लाख 58 हजार 273 नमूनों की जांच की गई है. इसमें एक लाख 48 हजार नमूने आरटीपीसीआर के लिए जिलों से भेजे गए हैं. योगी ने कहा, ''एक दिन में इतनी जांच करने वाला एकमात्र राज्य उत्तर प्रदेश है.''

यह भी पढ़ें-

एबीपी की खबर का असर: यूपी के मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget