एक्सप्लोरर

Top Ten News तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद कस रहा है शिकंजा....पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में तब्लीगी जमात की सदस्यों की बड़ी भूमिका रही है। सरकार अब जमात पर बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले को देख रही है, पढ़िये 16 अप्रैल की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी नजर

1- कोरोना संक्रमण के देश भर में कुल मामले 11,933 हो गये है। इनमें 10,197 एक्टिव पेशेंट हैं। 1343 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं संक्रमण से 392 लोगों की मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की अधिकता वाले 170 हॉटस्पॉट जिलों की पहचान की है। इसके अलावा संक्रमण के प्रभाव वाले 207 ऐसे जिले भी चिन्हित किये गये हैं, जो हॉटस्पॉट तो नहीं हैं लेकिन संक्रमण की वृद्धि दर को देखते हुये ये जिले संभावित हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखे जा सकते हैं।

2- कैबिनेट ब्रीफिंग को लेकर प्रेस कांफ्रेन्स आज, बुधवार शाम को हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक को लेकर आज प्रेस कांफ्रेन्स होगी।

3- भारत-पाकिस्तान लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां आतंकवादी गतिविधियां भी काफी बढ़ने लगी हैं। इसके बीच सेना प्रमुख एमएम नरवणे उत्तरी कमान (उधमपुर) का आज से दो दिवसीय दौरा करेंगे। वह यहां सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और कोरोना से लड़ने की तैयारियों का जायजा लेंगे।

4- निजामुद्दीन मरकज मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे मौलाना साद और मरकज से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। क्राइम ब्रांच ने विदेश से आए 1890 जमातियों के खिलाफ LOC जारी किया है। ये वो जमाती हैं, जो मरकज में मौजूद थे। क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने इनपर आरोप है कि ये सभी वीजा नियमों का उल्लंघन कर धार्मिक गतिविधियों में शामिल हुए थे। क्राइम ब्रांच ने इनकी धरपकड़ के लिए ही इनके खिलाफ LOC जारी किया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम लोकेशन के आधार पर जमातियों की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने मरकज से जुड़े 18 लोगों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है।

5- केंद्र सरकार कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज राष्ट्रीय स्तर पर एक वीडियो कांफ्रेंस आयोजित कर रही है। आगामी खरीफ सत्र में फसलों की बुवाई के संबंध में कांफ्रेंस आज होगी। खरीफ फसलों की बुवाई दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ जून-सितंबर के दौरान होती है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बयान में कहा कि खरीफ राष्ट्रीय कांफ्रेंस 16 अप्रैल 2020 को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होगी।

6- उत्तरप्रदेश के 44 जिलों में कोरोना पहुंच चुका है, प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 727 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमे से 428 मरीज जमाती या उनके संपर्क के लोग हैं, साथ ही पिछले 24 घंटे में यूपी में 69 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले मिले हैं। इसके साथ ही 727 में से 51 को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, यूपी में कोरोना से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 19506 सैंपल भेजे गए जिनमे 184 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिलों की बात करें तो कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 149 मामले आगरा में है, नोएडा में 82, लखनऊ में 75 हैं।

7- यूपी के मुरादाबाद के नागफनी थाना इलाके के नवाबपुरा में आज जहां स्वास्थ विभाग और पुलिस की टीम पर हमले के मामले में दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बड़े पैमाने पर बुधवार रात में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां करने के लिए तैयारी कर रही है। इसके लिए आरएएफ को भी बुला लिया गया है। आला अधिकारी आईजी और कमिश्नर नागफनी थाने पर खुद कैम्प किये हुए हैं। सीएम योगी ने रासुका के तहत मामला दर्ज का आदेश दिया है।

8- उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा से जुडी बड़ी खबर सामने आई है अब यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र कम किये जायेंगे प्रश्नपत्र में 5 या 6 की जगह 4 प्रश्न देने के निर्देश दिये गये हैं। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने की उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों साथ आज बैठक की बैठक में प्रश्नपत्र की अवधि 03 घण्टे के जगह 02 घण्टा करने के निर्देश दिये गये साथ ही 02 पालियों की जगह 03 पालियों में अब परीक्षा होगी।

9- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, मेरठ में चार और पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिसके बाद आंकड़ा 69 पहुंच गया। फिलहाल 13 पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई है। वहीं हापुड़ में सात और बिजनौर में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

10- सहारनपुर में मौलाना साद के दो रिश्तेदारों को कोरोना का संक्रमण हो गया है। लॉकडाउन से पहले मरकज़ में ये दोनों रिश्तेदार रुके थे। मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान के समधी के छोटे भाई हैं दोनों रिश्तेदार। कुछ दिन पहले ही फ्रांस से लौटकर आए थे दोनों। कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट आने के बाद थाना मंडी के मोहल्ला मुफ्ती इलाके को किया गया पूरी तरह से सील। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों भाइयों को फतेहपुर के कोरोना एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget