एक्सप्लोरर

Lockdown: मदद के लिए आगे आए BJP विधायक, वालंटियर्स को सौंपी होम डिलीवरी की ड्यूटी

Lockdown: मदद के लिए आगे आए BJP विधायक पंकज गुप्ता , वालंटियर्स को सौंपी होम डिलीवरी की ड्यूटी। विधायक ने जनता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

उन्नाव, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश लॉकडाउन है, ऐसे में दिहाड़ी मजदूर और गरीब तबके के लिए खाने-पीने का संकट खड़ा होने के आसार हैं । ऐसे में उन्नाव सदर विधायक अपनी जनता के लिए आगे आए हैं। विधायक ने जनता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर सूचना दर्ज होने पर वालंटियर्स संबंधित व्यक्ति के घर होम डिलीवरी करेंगे । गरीबों को निःशुल्क भोजन का लंच पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा । विधायक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम हर तरह की मदद को तैयार हैं, किसी को भी दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

जनता की मदद के लिए आगे आए बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता

बता दें कि उन्नाव सदर से बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने आपदा की इस घड़ी में जनता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। विधायक पंकज गुप्ता निजी खर्च से शहरवासियों को सब्जी, दूध, खाद्यान्न और दवाओं को अपने वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे । सदर विधायक ने शहर की नवीन मंडी स्थल में शुक्रवार को अपना निजी कंट्रोल रूम बनाया है और नंबर 9044484506 फ्लैश करवाएं हैं । जिसमें 50 ऑनलाइन वालेंटियर रखें हैं, जो 24 घंटे कार्य करेंगे और बाइक से लोगों के द्वारा मांगी गई मदद को घर तक पहुंचाएंगे ।

pankaj-gupta-coronavirus

कंट्रोल रूप से करेंगे आम जन की मदद

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल व सीओ सिटी यादवेंद्र यादव के साथ फीता काटकर कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया । वहीं, वालंटियर्स को लोगों का सामान डिलीवरी करने के लिए रवाना किया है। बता दें कि इस कंट्रोल रूम के नंबर पर सदर विधानसभा का कोई व्यक्ति फोन कर सब्जी, फल, दूध, राशन व दवाइयां घर बैठे मंगा सकता है। इस दौरान डिलीवरी निःशुल्क रहेगी और लोगों को बाजार के रेट पर आपूर्ति की जाएगी।

pankaj-gupta-coronavirus1 Lockdown: मदद के लिए आगे आए BJP विधायक, वालंटियर्स को सौंपी होम डिलीवरी की ड्यूटी

दिहाड़ी मजदूरों को वालंटियर्स देंगे नि:शुल्क लंच पैकेट

वहीं, दिहाड़ी मजदूर वाले परिवारों को एक फोन कॉल पर पंकज गुप्ता के वालंटियर्स निःशुल्क लंच पैकेट उपलब्ध कराएंगे । सदर विधायक पंकज गुप्ता ने एबीपी गंगा से खास बातचीत में कहा कि सदर विधानसभा में कंट्रोल रूम खोला गया है । कंट्रोल रूम के नंबर पर आने वाली कॉल पर संबंधित व्यक्ति के घर तक सामान की होम डिलीवरी की जाएगी । जिसके लिए वालंटियर्स लगाए गए हैं । वहीं, डेली कमाने खाने वाले लोगों के परिवार का कोई भी सदस्य हमें भोजन की किल्लत की बात बताता है, तो हम उसको राशन भिजवाने की व्यवस्था करेंगे और लंच पैकेट निःशुल्क होगा। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम सबके साथ खड़े हैं । लोग घरों में रहें और सुरक्षित रहें ।

यह भी पढ़ें:

रात को सड़क पर घूमे पुलिस कमिश्नर और DM, लोगों का पूछा हाल ;Lockdown में Noida Police ऐसे कर रही आम जन की सेवा

मैदान में योगी की टीम-11, Coronavirus की जंग को जीतने के लिए ये हैं यूपी सरकार की तैयारी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget