एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी और रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर की बात, जानें- किस बात पर हुई चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को विस्तार से उन उपायों के बारे में बताया जो दोनों देशों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाये हैं।

कोरोना वायरस से निपटने में दुनिया के तमाम देश नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं, रूस ने अब तक इस बीमारी से जनहानि को रोकने में सफलता पाई है। इस वायरस ने दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्‍क कहे जाने वाले अमेरिका की कमर तोड़कर रख दी है। अमेरिका में मौतों की संख्‍या 773 हो गई है। इटली, स्‍पेन जैसे विकसित देश भी COVID-19 के आगे पस्‍त हो चुके हैं।

गौरतलब है कि, भारत में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता जी-20 की आगामी आपात वार्ता से पहले बुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न हालात पर अपने-अपने विचार साझा किए।

रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि, 'दोनों देशों के बीच जारी विश्वसनीय संवाद जो रूस और भारत के विशेष रणनीतिक संबंधों को प्रतिबिंबित करते हैं की कड़ी में व्लादिमीर पुतिन और नरेंद्र मोदी ने एक दूसरे को विस्तार से उन उपायों के बारे में बताया जो दोनों देशों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाये हैं।'

Coronavirus: पीएम मोदी और रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर की बात, जानें- किस बात पर हुई चर्चा

विज्ञप्ति के मुताबिक रूस में भारतीय नागरिकों और भारत में रूसी नागरिकों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के लिए दोनों देशों ने एक दूसरे की प्रशंसा की। क्रेमिलन ने बताया कि दोनों देश कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।

गौरतलब है कि, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 के वैश्विक संकट से निपटने में कथित ढुलमुल रवैये की आलोचना के बीच सऊदी अरब जिसके पास अभी जी-20 समूह की अध्यक्षता है ने पिछले हफ्ते वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया था।

Coronavirus: पीएम मोदी और रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर की बात, जानें- किस बात पर हुई चर्चा

कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में सहयोग बढ़ाने के लिए गुरुवार को सम्मेलन होगा जिसकी अध्यक्षता सऊदी अरब के शाह सलमान करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित जी-20 समूह के नेता इसमें शामिल होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget