एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 1412 तक पहुंची...910 तब्लीगी जमात या उनसे जुड़े मामले

कोरोना संक्रमण यूपी में तमाम अन्य जिलों को अपनी जद में ले रहा है। तकरीबन 53 जिले अब कोराोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को शाम से ये आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। राज्य में 75 नये मामले सामने आये हैं। यूपी में कुल मरीजों का आंकड़ा 1412 तक पहुंच गया है। इनमें से 910 तब्लीगी जमात या फिर उनके संपर्क में आये लोग हैं। प्रदेश के 75 जिलों में 53 कोरोना महामारी की चपेट में हैं। 1412 में 1226 ऐसे हैं जो सक्रिय हैं, इनमें 165 ऐसे हैं जिन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अबतक राज्य में इस बीमारी के चलचे 21 की मौत हो चुकी है।

बीते 12 घंटे में मुरादाबाद में 21 नये कोरोना के केस सामने आये हैं, आगरा में 18 नये मरीज मिले हैं, वहीं मुजफ्फरनगर में 8 नये मामले सामने आने से यहां मरीजों की संख्या 13 पहुंच गयी है। आपको बता दें कि मुज़फ्फरनगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10 से अधिक होने की वजह से लॉक डाउन में 20 अप्रैल से मिलने वाली छूट खत्म की जा सकती है।

अबतक कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 324 मामले आगरा में हैं। लखनऊ में 170, नोएडा में 103, मुरादाबाद में 94, मेरठ में 82 कोरोना पॉजिटिव के मामले हैं। कानपुर में 77, सहारनपुर में 72, फीरोजाबाद में 65, गाज़ियाबाद में 46 कोरोना पॉजिटिव।

आगरा में संक्रमित जमातियों की संख्या 104 हुई 

यूपी का आगरा जिला सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। जिले में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में कोरोना संक्रमित जमातियों की संख्या 104 तक पहुंच गयी है। सबसे बड़ा एपिसेन्टर बनकर उभरा पारस हॉस्पिटल से जुड़े संक्रमित लोगों की संख्या 90 तक पहुंची है। गौरतलब है कि आगरा के स्वास्थय कर्मियों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देर रात एक एंबुलेंस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

कानपुर में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। यहां भी तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के चलते संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। दोनों मरीज यहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र चमनगंज इलाके से हैं। शहर में मरीजों की संख्या 79 तक पहुंच गयी है। इनमें एक्टिव केस 70 हैं। जिले में अबतक दो की मौत हुई है। सात लोग ठीक हो चुके हैं।

तीसरे नंबर पहुंचा सहारनपुर

पश्चिम यूपी के सहारनपुर में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 114 तक पहुंच गयी है। ताज़ा रिपोर्ट में 26 नये और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में सहारनपुर तीसरा स्थान पर पहुंच गया है। सीएमओ ने बताया कि 240 सैंपल की रिपोर्ट आज आई है, जिसमें 26 पॉजिटिव पाए गए, इनमें से नौ तब्लीगी जमात के हैं और कुछ देवबंद, मदर टेरेसा में कवारन्टीन किए हुए संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट है। लगातार सहारनपुर में बढ़ रही पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि स्थिति अगर यही रही तो आने वाले समय में सहारनपुर लखनऊ को भी पीछे छोड़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget