एक्सप्लोरर

Coronavirus दिल्ली-एनसीआर में कोरोना का कहर...मॉल में पसरा सन्नाटा...नोएडा में धारा 144 लागू

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार अब सख्त कदम उठा रही है। दिल्ली एनसीआर के सभी मॉल 31 मार्च तक बंद कर दिये गये हैं। नोएडा में चार मामले अबतक समाने आये हैं

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। सरकार के निर्देशों के बाद भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब लोग जाने से बच रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के मॉल लोगों की भीड़ से गुलजार रहते थे, फिलहाल वीरान पड़े हैं। दिल्ली में स्कूल-कॉलेज, मॉल सभी 31 मार्च तक बंद कर दिये गये हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि एक जगह पचास से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे।

दिल्ली-एनसीआर के महत्वपूर्ण शहर नोएडा में कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। शहर के सेक्टर 33 में स्थित मशहूर इस्कॉन मंदिर को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा नोएडा के पुलिस कमिश्नर ने शहर में धारा 144 लगाने का आदेश दिया है। सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक सभी तरह के आयोजन पर पांच अप्रैल तक रोक लगा दी गयी है।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 में कोरोना के डर से वेगास मॉल सन्नाटे में हैं। मॉल के कर्मचारियों के अलावा एक भी शख्स नजर नहीं आ रहा है। वहीं सूरजमल विहार स्थित क्रॉस रीवर मॉल का भी यही हाल है। यहां पर भी कोरोना के डर से लोग खरीददारी करने नहीं आ रहे हैं। कोरोना वायरस का असर भीड़ भाड़ इलाकों वाली जगहों पर भी दिखाई दे रहा है।

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव में सभी मॉल सिनेमाघरों और जिम को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। कोरोना वायरस के डर से एमजीएफ शापिंग मॉल में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Coronavirus दिल्ली-एनसीआर में कोरोना का कहर...मॉल में पसरा सन्नाटा...नोएडा में धारा 144 लागू

दिल्ली के व्यस्ततम मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पर भीड़ तकरीबन गायब है। बहुत जरूरी काम से निकलने वाले ही मेट्रो का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा मेट्रो की भीतर ज्यादातर सीटें खाली हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर निकटता से नजर रखी जा रही है। दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं।  इस बीच को निर्देशों का उल्लंघन भी हो रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में महिलाएं अबतक धरने पर बैठी हैं। सरकार के अफसर उन्हें मनाने के लिये गये भी लेकिन वे धरने से हटने के लिये तैयार नहीं हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget