एक्सप्लोरर

प्रयागराज: हाईकोर्ट ने नहीं मानी आर्थिक मदद और फ्री राशन की मांग, फौरन सुनवाई से किया इन्कार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ऑनलाइन अर्जी दाखिल कर यूपी के वकीलों को लॉकडाउन के दौरान 15 से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद और मुफ्त में जरूरी खाद्य सामाग्री मुहैया कराए जाने की मांग की गई थी।कोर्ट ने मामले में फौरन सुनवाई से इन्कार कर दिया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। संगम नगरी प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उस अर्जी पर फौरन सुनवाई करने से इन्कार कर दिया है, जिसमें यूपी के वकीलों को लॉकडाउन की बंदी की वजह से हो रहे नुकसान के बदले सरकार की तरफ से उचित मुआवजा व खाद्यान्न दिलाए जाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में अर्जेंसी नहीं मानी और अर्जी को सुनवाई के लिए रेग्युलर बेंच के पास भेज दिया।

चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर की अगुवाई वाली स्पेशल बेंच ने कहा कि यह मामला अर्जेंसी वाला नहीं है। अर्जेंसी नहीं होने की वजह से इस मामले में फौरन सुनवाई कर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया जा सकता। कानपुर के वकील डा पवन कुमार तिवारी की तरफ से दाखिल अर्जी पर अब हाईकोर्ट खुलने पर ही सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि कानपुर के वकील डा. पवन कुमार तिवारी ने 27 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ऑनलाइन अर्जी दाखिल कर यूपी के वकीलों को लॉकडाउन की बंदी के दौरान 15 से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद और मुफ्त में जरूरी खाद्य सामाग्री यूपी सरकार की तरफ से मुहैया कराए जाने का आदेश दिए जाने की मांग की थी। अदालत ने सोमवार को उनसे हार्ड कॉपी देने को कहा था।

प्रयागराज: हाईकोर्ट ने नहीं मानी आर्थिक मदद और फ्री राशन की मांग, फौरन सुनवाई से किया इन्कार

चीफ जस्टिस ने इस अर्जी पर विचार करने के बाद इसे अर्जेंट नहीं माना और फौरन सुनवाई से इन्कार कर दिया। अर्जी में कहा गया था कि यूपी के तकरीबन 3 लाख वकीलों को कोई वेतन नहीं मिलता। मुकदमों की सुनवाई होने पर मिलने वाली फीस से ही उनका परिवार चलता है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं होने पर मायूसी जताते हुए अब सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल किये जाने की बात कही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget