एक्सप्लोरर

Coronavirus: दूसरी लहर में उत्तराखंड पुलिस के 684 जवान संक्रमित, एक महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर

पुलिस महानिदेशक ने कहा, ''वर्तमान में हमारे 90 फीसदी पुलिसकर्मियों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं. अब सिर्फ बीमार पुलिसकर्मियों को ही टीका नहीं लग पाया है.''

देहरादून: कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई लड़ रही उत्तराखंड पुलिस के 684 जवान कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित हो गये हैं. हालांकि, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इन संक्रमितों में से केवल एक महिला पुलिसकर्मी ही गंभीर स्थिति में है जिसे गर्भवती होने के कारण टीका नहीं लगाया जा सका था. उन्होंने बताया कि टीकाकरण के कारण इस महामारी की दूसरी लहर के बीच पुलिस बल काफी हद तक सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि एक मामले को छोड़कर संक्रमित पाए गए किसी भी जवान को अस्पताल में नहीं भर्ती कराना पड़ा और सभी स्वस्थ हैं.

कुमार ने कहा, ''वर्तमान में हमारे 90 फीसदी पुलिसकर्मियों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं. अब सिर्फ बीमार पुलिसकर्मियों को ही टीका नहीं लग पाया है. इस कारण कोविड की दूसरी लहर के बीच पुलिस फोर्स काफी हद तक सुरक्षित है.'' उन्होंने कहा कि टीकाकरण से पूर्व कोरोना वायरस की पहली लहर में पुलिस के कुल 1981 जवान संक्रमित हुए थे. इनमें से 100 से अधिक जवानों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था और सात जवानों की मृत्यु हुई थी.

पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर अडिग

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोरोना वायरस के विरूद्ध जारी जंग में अग्रिम मोर्चा लेकर लोगों से नियमों का पालन करा रहे पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर अडिग हैं और हमारा एकमात्र लक्ष्य कोरोना को हराना और लोगों को इसके संक्रमण से बचाना है.

टीकाकरण को जरूरी बताते हुए कुमार ने कहा कि टीका लगने के बाद भी अगर कोरोना संक्रमण होता है तो टीकाकरण द्वारा बनी एंटीबॉडी उससे लड़ने में मदद करती हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि कोरोना का टीका लेने में संकोच नहीं करें और अपनी बारी आने पर केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवाएं.

यह भी पढ़ें-

Haridwar Kumbh: प्रतीकात्मक होगा आखिरी शाही स्नान, कोविड गाइडलाइन्स का पालन करेंगे साधु-संत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget