एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस की दहशतः विदेशी ट्रिप रद्द कर रहे लोग, टूर बिजनेस पर पड़ने लगा असर

भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद से विदेश जाने वाले यात्रियों में भय की स्थिति पैदा हो गई है। यहां से बैंकॉक जाने वाले यात्रियों ने अपनी बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी हैं।

एबीपी गंगा, वाराणसी। भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद से विदेश जाने वाले यात्रियों में भय की स्थिति पैदा हो गई है। यहां से बैंकॉक जाने वाले यात्रियों ने अपनी बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी हैं। जिस कारण से इस बिजनेस से जुड़े लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बैंकॉक और थाइलैंड में कोरोना वायरस के मरीज की सूचना मिलने बाद लोगों ने यहां के लिए बुक टिकट कैंसल करने शुरू कर दिए हैं।

वाराणसी के ट्रैवल जोन के संचालक प्रदीप ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर इंडिगो और थाई एयरवेज ने 1 मार्च से बैंकॉक के अपने सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। केवल एयर एशिया की ही उड़ानें अभी चल रही हैं। कोरोना वायरस का बहुत जबरदस्त प्रभाव है। पहले से बुक हुए टिकट में से लगभग 80 पर्सेंट टिकट कैंसिल हो चुके हैं या करवाए जा रहे हैं। बैंकाक, सिंगापुर और मलेशिया जाने वालों की संख्या ज्यादा होती है।

बुकिंग रद्द होने से पर्यटन उद्योग पूरी तरह टूट गया है। माना जा रहा है कि आने वाले चार से छः महीनों तक इस स्थिति में कोई सुधार की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। प्रदीप ने कहा कि यूरोप के देशों के भी टिकट कैंसिल कराए जा रहे हैं। मई, जून तक के एयर टिकट रद्द करने के आवेदन उनके पास आ चुके हैं। प्रदीप ने कहा कि पहले भी कई तरह के वायरस का असर होता था लेकिन इतना बड़ा और इतने देशों में इस खतरनाक तरीके से वायरस का अटैक नहीं हुआ था।

कोरोना वायरस की दहशतः विदेशी ट्रिप रद्द कर रहे लोग, टूर बिजनेस पर पड़ने लगा असर

वाराणसी के संजय बैनर्जी पूरे परिवार के साथ थाईलैंड के टूर पर जाने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने जनवरी में टिकट बुक कराया था लेकिन थाईलैंड में कोरोना वायरस के डर से संजय ने अपना थाईलैंड का घूमने का प्रोग्राम रद्द करवा दिया। संजय ने कहा कि वहां अभी जाने का माहौल नहीं है, इसलिए हमने अपनी फ्लाइट की टिकट कैंसिल करवा दी है। संजय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से लगातार लोगों को इन वायरसों से सावधान और सचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है और कुछ देशों के दौरे पर कम जाने आने के लिए कहां गया है। संजय ने कहा कि अगर जान है तो तभी सब कुछ है। कोरोना वायरस पर कोई कंट्रोल नहीं है, इसलिए बहुत डर लग रहा है।

वाराणसी के आशीष भी होली की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ बैंकॉक घूमने जाने की तैयारी में थे लेकिन उन्होंने भी अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। आशीष ने कहा कि उनके साथ के लोग भी जाने की तैयारी में थे, जो पहले ही अपनी टिकट को कैंसिल करवा चुके थे। कोरोना वायरस को लेकर बहुत डर है, इस वजह से हमने अपना टिकट कैंसिल करवा दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget