एक्सप्लोरर

Corona Effect: 20,000 छात्रों वाले लखनऊ विश्वविद्यालय में पसरा सन्नाटा, 8 शिक्षक पॉज़िटिव

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ विश्वविद्यालय खुलने के बाद भी सुनसान नजर आया. विश्वविद्यालय में 8 शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है.

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ विश्वविद्यालय खुलने के बाद भी सुनसान नजर आया. विश्वविद्यालय में 8 शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. इनमें से एक रिटायर्ड प्रोफेसर व पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा का आज ही राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति मांगी है.

लखनऊ विश्वविद्यालय के 8 शिक्षकों में कोरोना की पुष्टि के साथ ही कई और शिक्षकों में भी कोविड के लक्षण हैं. इनमे कुछ को लगातार तेज बुखार, खांसी की शिकायत है. फिलहाल ये शिक्षक आइसोलेट हैं और अपनी रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं. विश्वविद्यालय में इस समय हर कोई डरा और सहमा है, जिनमे कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें एक शिक्षिका गर्ल्स हॉस्टल की प्रोवोस्ट भी है. ऐसे में ये भी डर है कि कहीं होस्टल में किसी छात्र या कर्मचारी को संक्रमण न हो. इंग्लिश, संस्कृत, मैनेजमेंट, जूलॉजी, कॉमर्स और फिजिक्स विभाग के शिक्षकों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है.

इन हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने ऑनलाइन क्लासेज की मांग की है. शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विनीत वर्मा ने कहा कि डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा से भी मुलाकात की है. शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि अगर शासन या विश्वविद्यालय ने जल्द निर्णय नही लिया तो संघ जनरल बॉडी मीटिंग बुलायेगा.

जिस विश्वविद्यालय में करीब 20 हज़ार स्टूडेंट हैं, वहां होली के बाद आज पहले दिन गिने चुने स्टूडेंट्स ही पहुंचे. विश्वविद्यालय में कोरोना का संक्रमण फैलने से स्टूडेंट्स डरे हुए है. अभिभावकों में भी इसे लेकर डर है.

लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह ने कहा, विश्वविद्यालय में इतनी तेजी से कोरोना संक्रमण फैलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन और जिला प्रशासन दोनों को पत्र लिखा है. शासन से इन हालात को बताते हुए मार्गदर्शन और ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर दिशा निर्देश मांगे हैं. वहीं डीएम और सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के सैंपल कलेक्शन कराए जाएं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget