एक्सप्लोरर

Child Labour: बाल मजदूरी करने वाले बच्चों की लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं सिपाही रिंकी सिंह, CM ने किया सम्मानित

फिरोजाबाद (Firozabad) की सिपाही रिंकी सिंह बाल मजदूरी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं. उन्होंने इसके लिए टीम बना रखी है. रेस्टोरेंट, फैक्ट्री जाकर वह ऐसे बच्चों को इस दलदल से निकालती हैं.

Constable Rinky Singh in Firozabad: अपने बच्चों का ख्याल तो सभी मां रखती हैं, लेकिन जो बच्चे घुटन ओर बाल मजदूरी की जिंदगी जी रहे हैं, उनकी जिंदगी बदलने की जिम्मेदारी कौन उठाये? लेकिन उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) की एक महिला सिपाही (Woman Constable) और उनकी टीम इस जिम्मेदारी को उठाने की शुरुआत कर चुके है. अब तक उन्होंने 300 ऐसे बच्चे जो बाल मजदूरी करने को मजबूर थे, उन्हें बाल मजदूरी, बाल भिक्षुओं के कार्य से मुक्त कराया.

2020 से चला रही हैं अभियान

उतर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद के एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट में काम करने वाली 30 वर्षीय महिला सिपाही रिंकी सिंह अपने पूरे दायित्व से ड्यूटी को अंजाम देती हैं, और उसके साथ-साथ एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी उन्होंने ले रखी है, कि वह बाल मजदूरी को बिल्कुल खत्म करके ही मानेगी. दरसअल, महिला सिपाही रिंकी सिंह ने यह शुरुआत की है कि, जो बच्चे होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई की दुकान, कचरा बीनते हैं, बाल मजदूरी करते हैं और बाल भिक्षु बनकर जो भीख मांगते हैं, वह उन बच्चों को ऐसे कामों से निकालकर उनकी जिंदगी बदलती हैं और महिला सिपाही रिंकी सिंह ने इस पहल की शुरुआत अपनी टीम के साथ 2020 में की थी. उस समय उन्होंने 153 बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को उस घुटन भरी जिंदगी से निकाला था और बाल मजदूरी से निजात दिला कर उनकी जिंदगी बदल दी थी. इसी तरह उन्होंने 2020 में ही 90 ऐसे बाल भिक्षुओं को भी मुक्त कराया, जो गली मोहल्लों और मंदिरों के बाहर भीख मांगते थे. उनका यह सिलसिला थमा नहीं है. 2021 में भी महिला सिपाही रिंकी सिंह ने 57 बाल श्रमिकों को घुटन भरी जिंदगी से मुक्त कराया. सिपाही रिंकी सिंह के साथ इस कार्य में उनकी पूरी टीम काम करती है. महिला सिपाही रिंकी सिंह के पति पदम सिंह भी फ़िरोज़ाबाद एसएसपी ऑफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं.

बच्चों का भविष्य संवार रही हैं

रिंकी सिंह का कना है कि, उनकी टीम में उनके साथ इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह, सिपाही जय नारायण, महिला नीतू तिवारी हैं, जो कि अपनी गाड़ी से निकल जाते हैं और चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम को साथ लेकर होटल, रेस्टोरेंट, गैराज हलवाई की दुकान, तमाम ऐसी जगह जहां बाल मजदूरी होती है, वहां बाल मजदूरों को खोजते हैं, और उन्हें लेकर आते हैं. इसके बाद सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश करते हैं. आज बाल मजदूरी से हुए मुक्त बच्चों को आज बाल श्रमिकों स्कूलों में अच्छी शिक्षा दी जा रही है, और उनके परिवार को सरकार की तरफ से श्रमिक योजनाओं के तहत भत्ता भी दिया जाता है. जिससे बच्चे अच्छी तरह पढ़ सकें और उनके परिवार की भी मदद हो सके.

एसएसपी ने की तारीफ

फिरोजाबाद के एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि, जो लोग सोचते हैं कि, महिलाएं पुरुषों के बराबर काम नहीं कर सकती तो वह यह भी समझ लें, कि अभी हुए ओलंपिक में सबसे ज्यादा महिलाओं ने ही पदक जीत कर दिए हैं, तो पुलिस विभाग में भी महिलाएं को पुरुषों से कभी भी कम ना समझे कि वह पुरषों के बराबर कार्य नहीं कर सकती. वहीं, महिला सिपाही रिंकी सिंह की टीम के इस कार्य से उन्हें 21 अगस्त को लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा एक प्रशस्ति पत्र, एक मोबाइल फ़ोन देकर उन्हें सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें.

Locked Toilet: बस अड्डे पर महिला शौचालय पर लगा ताला, अधिकारियों ने दी ये दलील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget