एक्सप्लोरर

UP Jodo Yatra: लखीमपुर से गुजर रही कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा, लखनऊ में 6 जनवरी को समापन, भव्य स्वागत की तैयारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में यूपी जोड़ो यात्रा निकाल रही है. 6 जनवरी को लखनऊ में इस यात्रा का समापन होगा.

Congress UP Jodo Yatra: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मां शकुम्भरी देवी मंदिर से शुरू हुई कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा अब समापन के करीब पहुंच रही है. यूपी जोड़ो यात्रा 4 जनवरी को लखनऊ की सीमा में घुसेगी और 6 जनवरी को लखनऊ के शहीद स्मारक पहुंचकर राजनीतिक संकल्प लेने के बाद यात्रा समाप्त की जाएगी. 4 जनवरी को यात्रा लखनऊ में बख्शी से तालाब में घुसेगी. राजधानी लखनऊ में यात्रा की भव्य स्वागत को लेकर के लिए कांग्रेसी तमाम तैयारियां कर रहे हैं. 

राजधानी लखनऊ में 4 तारीख को पहुंचने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होने वाले हैं. कांग्रेस कार्यालय पर इस यात्रा के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. 4 जनवरी को यात्रा सीतापुर से निकलकर बक्शी के तालाब पहुंचेगी जहां मिलन गेस्ट हाउस में उसका रात्रि विश्राम होगा. उसके बाद अगले दिन यात्रा बक्शी के तालाब से निकलकर 5 जनवरी को राजधानी लखनऊ में अलग-अलग क्षेत्र से होते हुए मुख्य शहर में पहुंचेगी और यहां आरके पैलेस रकाबगंज में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी. 

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा  

इसके बाद यात्रा 6 जनवरी को सुबह रकाबगंज से शुरू होकर के निर्धारित मार्ग से होते हुए 6 तारीख को दोपहर में शहीद स्मारक पहुंचेगी जहां नए साल का राजनीतिक संकल्प लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक इस दौरान उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर के कांग्रेसियों ने भी अलग से तैयारी करना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि यात्रा के समापन के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर के नाम पर मंथन शुरू हो जाएगा और 14 जनवरी के बाद कुछ नाम की भी बाहर आ सकते हैं.  

आज लखीमपुर से गुजर रही यात्रा

यूपी जोड़ो यात्रा आज लखीमपुर से गुजर रही है. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गोला गोकर्णनाथ मंदिर में दर्शन किए. अजय राय समेत अन्य कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर और वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. इस दौरान अनुदेशकों ने अजय राय को ज्ञापन दिया जिसपर उन्हें भरोसा दिलाते हुए अजय राय ने कहा कि अनुदेशकों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी. इसके बाद ये यात्रा सीतापुर से होते हुए लखनऊ में प्रवेश करेगी और 6 तारीख को लखनऊ में यात्रा का समापन हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

लखनऊ में क्या आज शाम तक खत्म हो जायेगा पेट्रोल-डीजल? ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का दिख रहा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget