एक्सप्लोरर

UP News: ईडी डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कांग्रेस सांसद ने लगाए ये आरोप

ED Chief Extension: कांग्रेस सांसद ने प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने बिहार की सरकार को अस्थिर करने का भरपूर प्रयास किया. पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी यही किया गया.

ED Chief Sanjay Kumar Mishra Tenure Extension: संसद परिसर में शुक्रवार को मौजूद रहे विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डायरेक्टर को एक और एक्सटेंशन दिए जाने पर हैरानी जताई. सांसदों ने आशंका भी जताई कि आने वाले कुछ दिनों में विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं.

विपक्ष का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बावजूद आखिर क्यों मौजूदा डायरेक्टर को एक्सटेंशन दिया जा रहा है. राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के उपरांत संसद से बाहर निकलते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट एक बार ऑब्जर्वेशन दे चुका है कि आपके पास कोई और सक्षम अधिकारी नहीं है. बावजूद उसके ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा को सरकार द्वारा डेढ़ महीने का एक्सटेंशन दिया गया.

इस दौरान प्रमोद तिवारी के साथ कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद भी मौजूद थे. कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने बिहार की सरकार को अस्थिर करने का भरपूर प्रयास किया. पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी यही किया गया. लेकिन, राजनीतिक रूप से ये असफल रहे. प्रमोद तिवारी ने कहा कि आखिर डेढ़ महीने में ऐसा क्या होने वाला है. उन्होंने कहा कि अब यह लोग विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाना चाहते हैं.

गौरतलब है कि संसद में शुक्रवार को भी मणिपुर हिंसा का मुद्दा छाया रहा. शुक्रवार को राज्यसभा में हालात यह रहे कि सदन शुरू होने के कुछ देर बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. मणिपुर हिंसा पर नियम 267 के अंतर्गत चर्चा के लिए राज्यसभा में 47 नोटिस दिए गए थे. विपक्ष, मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री के बयान और सदन में विस्तार से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है. 

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के बहनोई और भांजी की अवैध हिरासत का मामला, पुलिस पर गंभीर आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget