एक्सप्लोरर

Congress Meeting: कानपुर में हुई अहम बैठक, लोगों की समस्याओं को घोषणा पत्र में शामिल करेगी कांग्रेस 

Kanpur Congress Meeting: कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कानपुर में एक बड़ी बैठक की. बैठक में लोगों की समस्याओं को समझा गया. पार्टी लोगों के फीडबैक को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी.

Congress Meeting in Kanpur: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं और सभी सियासी दल अपने संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस जोर आजमाइश में लगे हैं कि कैसे जनता के बीच अपनी बैठ को बढ़ाया जाए. इसी कड़ी में आज कांग्रेस के सियासी दिग्गज कानपुर पहुंचे और चुनावी घोषणा पत्र को लेकर एक बड़ी बैठक की. 

जनता से जुड़कर विरोधियों को देंगे मात
दरअसल, कांग्रेस पार्टी यूपी चुनाव से पहले घोषणा पत्र समिति के जरिए एक संदेश देने की कोशिश करना चाहती है. कोशिश ये है कि समाज के विभिन्न तबकों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी राय जानी जाए और उनकी समस्याओं को समझकर उसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाए. जिससे ये संदेश जनता में जाए कि इस बार कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़कर विरोधियों को मात देने की जुगत में है.  

समस्याओं को किया जाएगा हल 
कांग्रेस की तरफ से इस क्रम में जनप्रतिनिधियों और तमाम संस्थाओं के प्रतिनिधियों से समस्याओं को जानने के लिए मुलाकात के लिए बुलाया गया. उनसे विस्तृत बातचीत करते हुए समस्याओं को समझा गया और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जब घोषणा पत्र सामने लाएगी तो उनकी समस्याओं को भी प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा. यही नहीं अगर कांग्रेस यूपी में सरकार बनाती है तो इन समस्याओं को हल भी किया जाएगा. 

समस्याओं पर की चर्चा 
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सलमान खुर्शीद, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस अजय कपूर समेत तमाम बड़े नेता चुनावी घोषणा पत्र की इस मंथन बैठक में शामिल हुए. सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेसी दल ने समाज के सभी तबकों से आए प्रतिनिधियों से वार्ता की और ये जानने की कोशिश भी की कि कानपुर में कौन-कौन सी समस्याएं ऐसी हैं जिनका निदान सालों से नहीं हुआ है. 

जनता के मुद्दे ही कांग्रेस के मुद्दे होंगे
सलमान खुर्शीद की मानें तो उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के प्रबंधन में अपनी पीठ थपथपाई है. लेकिन, कोरोना में लोग कैसे परेशान हुए ये सब जानते हैं. जनता के मुद्दे ही कांग्रेस के मुद्दे होंगे इस बात का भी सलमान खुर्शीद ने भरोसा दिलाया है. सलमान खुर्शीद की मानें तो कानपुर की कुछ समस्याएं उनको पता थी लेकिन बहुत सी समस्याओं के बारे में उन्हें लोगों से मिलकर पता चला है. 

श्री प्रकाश जयसवाल के सवाल पर दिया जवाब
वहीं, सलमान खुर्शीद से जब इस बैठक में कांग्रेसी दिग्गज श्री प्रकाश जयसवाल की गैर मौजूदगी के बारे में सवाल किया गया तो बड़ी साफगोई से उन्होंने कहा कि श्रीप्रकाश जयसवाल का कद बहुत बड़ा है. अगर उन्हें चुनाव समिति में 38 सदस्यों में नहीं रखा गया तो इसका मतलब कांग्रेस पार्टी उनको और किसी बड़ी जिम्मेदारी से नवाजना चाहती है. आने वाले दिनों में श्रीप्रकाश जायसवाल के अनुभव का पार्टी बखूबी इस्तेमाल करने जा रही है.

ये भी पढ़ें:  

Firozabad Cobra Snake: पुलिस चौकी में निकले कोबरा सांप को सिपाही ने पकड़ा, एसएसपी ने की तारीफ

Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा पर प्रतिबंध, पुलिस कर रही है फ्लैग मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
Sobhita Dhulipala Birthday: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! 2026 में Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
Embed widget