एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा-कांग्रेस के बीच बढ़ी तल्खी, अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार, कहा-'भगवान सद्बुद्धि दें..'

UP Politics: इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच मची कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भी अब सपा अध्यक्ष पर तीखा हमला किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच की कलह थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटें नहीं मिलने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुरी तरह भड़के हुए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से भी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता अजय राय को गठबंधन में न बोलने की सलाह दी तो कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते कहा कि अजय राय को बोलने की इजाजत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिली हुई है. जैसे आप अपने नेताओं के साथ व्यवहार करते हैं कांग्रेस में वैसा नहीं होता है. वीरेंद्र चौधरी ने कहा, "माननीय अखिलेश यादव जी, अन्यथा मत कीजिएगा.. बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी के हर एक प्रदेश अध्यक्ष की शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद सीधे तौर पर उत्तरदायी होती है. भारत राष्ट्र और इसके विभिन्न प्रांतों की जनता की सेवा में सौ वर्ष से इसी विकेंद्रित लोकतांत्रिक केंद्रीकरण के सिद्धांत से हमारी पार्टी चलती है."

अखिलेश यादव पर तीखा हमला

वीरेंद्र चौधरी ने आगे कहा, "हमारे अजय राय जी की  खुदमुख़्तारी सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे  जी से मिली हुई हैं. हमें मालूम है कि आपके यहां मामला जरा दूसरा है.. पूरा प्रदेश और कुर्मी समाज जानता है कि आपकी पार्टी में नरेश उत्तम जी की क्या हैसियत है? शायद यही आपकी गलत समझ का कारण भी है. अपने नेताओं को जैसा आप ट्रीट करते हैं सोचते होंगे सब वैसा ही करते होंगे, दुर्भाग्य है कि आपका घमंड अब भी आपको आंखें खोलने नहीं दे रहा है.. भगवान आपको सद्बुद्धि दें."

जानें- अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

दरअसल यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि कांग्रेस यूपी में सभी अस्सी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है, कांग्रेस किसी के भरोसे में नहीं है. जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें गठबंधन पर न बोलने की सलाह दी थी, उन्होंने कहा कि "अजय राय न तो  पटना की मीटिंग में थे.. न ही मुंबई व बेंगलुरू की बैठक में.. इंडिया गठबंधन के बारे में वह क्या जानते हैं? उनकी क्या हैसियत है जो इस तरह की बात बोल रहे हैं? कांग्रेस के ये लोग बीजेपी से मिले हुए हैं. मैं कांग्रेस से कहूंगा कि अपने ऐसे नेताओं से हमारे पार्टी के बारे में न बुलवाएं."

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि अगर उन्हें इस बात का पता पहले होता कि विधानसभा स्तर पर I.N.D.I.A का कोई गठबंधन नहीं है तो हम उसमें कभी मिलने नहीं जाते. जैसा व्यवहार उन्होंने मध्यप्रदेश में किया है वहीं यूपी विधानसभा चुनाव में उनके साथ भी होगा. 

WATCH: 'मेरी बेटी को मार डाला, न्याय दो..', सीएम योगी की सभा में न्याय की गुहार लगाने लगीं मां-बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amethi News: अमेठी: 4 साल से भुगतान नहीं मिलने पर अनशन पर फर्म संचालक, प्रधान-सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप
अमेठी: 4 साल से भुगतान नहीं मिलने पर अनशन पर फर्म संचालक, प्रधान-सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी शाहबाज को 4 दिन की ATM रिमांड, भारत में शरिया कानून लागू करने का था प्लान
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी शाहबाज को 4 दिन की ATM रिमांड, भारत में शरिया कानून लागू करने का था प्लान
हरिद्वार: वीकेंड पर थम गया शहर, श्रद्धालुओं की भीड़ से कई किलोमीटर लंबा जाम
हरिद्वार: वीकेंड पर थम गया शहर, श्रद्धालुओं की भीड़ से कई किलोमीटर लंबा जाम
योगी सरकार करेगी सूर्या के परिवार की आर्थिक सहायता, 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
योगी सरकार करेगी सूर्या के परिवार की आर्थिक सहायता, 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
World No Tobacco Day: भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
Embed widget