एक्सप्लोरर

राम गोपाल यादव के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता हरीश रावत, कहा- देश की बेटियों का अपमान शर्मनाक

Uttarakhand News: विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल ए.के. भारती के खिलाफ टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया है.

Haridwar News: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल ए.के. भारती के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस विवादित बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'निंदनीय' करार दिया है.

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश की बेटियों को, जो वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा रही हैं, उनकी जाति और धर्म के आधार पर टिप्पणी करना शर्मनाक है.

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह को और एयर मार्शल ए.के. भारती को लेकर एक टिप्पणी की थी. इस बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं ने भी सपा की कड़ी आलोचना की. सीएम योगी ने इसे सेना के सम्मान और देश की अस्मिता पर हमला बताया.

सामाजिक एकता पर चोट

वहीं अब पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की बेटियां, जो ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के जरिए भारत का पक्ष दुनिया के सामने रख रही हैं, उनके खिलाफ जाति-धर्म आधारित टिप्पणियां की जा रही हैं. यह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारी सामाजिक एकता को भी कमजोर करता है. उन्होंने आगे कहा कि सेना में जाति और धर्म की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, और ऐसे बयान देश की एकता को खंडित करते हैं.

सोशल मीडिया पर आलोचना

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी राम गोपाल यादव की टिप्पणी की व्यापक निंदा हो रही है. कई यूजर्स ने इसे सेना और महिला सम्मान के खिलाफ बताया. इस बीच, राम गोपाल यादव ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget