एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता का हमला, कहा- आरक्षण को खत्म करना चाहती है मोदी सरकार

हुड्डा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि वर्तमान में आरक्षण को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, उत्तराखंड सरकार की बीजेपी सरकार ने मिलकर देश के संविधान तथा एससी, एसटी तथा ओबीसी के आरक्षण के मौलिक अधिकार पर शरारतपूर्ण, षड्यंत्रकारी एवं घिनौना हमला किया है।

वाराणसी, भाषा। कांग्रेस के पूर्व सांसद और प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर ‘‘दलितों, वंचितों और उपेक्षित समुदाय को संविधान में मिले आरक्षण के हक को छीनने’’ का आरोप लगाया है।

वाराणसी दौरे पर पहुंचे हुड्डा ने कांग्रेय मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता की। हुड्डा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि वर्तमान में आरक्षण को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, उत्तराखंड सरकार की बीजेपी सरकार ने मिलकर देश के संविधान तथा एससी, एसटी तथा ओबीसी के आरक्षण के मौलिक अधिकार पर शरारतपूर्ण, षड्यंत्रकारी एवं घिनौना हमला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात का प्रमाण उत्तराखंड में बीजेपी सरकार की उच्चतम न्यायालय में दी गयी दलील है जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि एससी/ एसटी वर्गों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने के प्रति सरकारों की कोई संवैधानिक जवाबदेही नहीं है।’’ दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत तथा भाजपा के नेताओं द्वारा समय-समय पर आरक्षण के खात्मे को लेकर बयान दिए जाते रहे हैं जिससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार आरक्षण के संविधान निहित अधिकार को ही पूरी तरह खत्म कर देना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने एससी/एसटी सबप्लान खत्म करके दलितों पर कुठाराघात किया है। कांग्रेस ने एससी/ एसटी सबप्लान के माध्यम से गरीबों को सरकारों के बजट में जनसंख्या के अनुपात के आधार पर हिस्सेदारी की शुरुआत की थी। मोदीजी ने पिछले 5.5 साल में उस अधिकार को ही खत्म कर दिया।’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget