एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में उम्मीदवार घोषित नहीं होने पर कांग्रेस नेता नाराज, आत्महत्या की कोशिश की

अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के विषय पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अमेठी सीट से अभी तक किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है. अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि संभावना है कि बुधवार को उम्मीदवार का ऐलान होगा. लेकिन उम्मीदवार नहीं घोषित किए जाने से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नाराज हैं.

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में धरना प्रदर्शन भी किया. इसी बीच अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने आत्महत्या की कोशिश की. उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया. हालांकि, समय रहते कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया.

इस मामले में जब अवनीश मिश्रा सेनानी से बात की गई तो उन्होंने बताया, "हम लोग पांच सालों से मेहनत कर रहे हैं और गांव-गांव जा रहे हैं. लगभग सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है. अमेठी की जनता अब उम्मीदवार के लिए हम से ही पूछती है और हमें लोगों को जवाब देना पड़ता है."

यूपी में BJP के एक फैसले ने थाम दी सपा और बसपा की सांस! अखिलेश और मायावती दोनों चुप

गांधी परिवार के लिए किसी ने आत्महत्या करूंगा- कार्यकर्ता
उन्होंने कहा, "राहुल गांधी अमेठी से कल तक अपने नाम की घोषणा नहीं करते हैं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा. जो इतिहास में दर्ज होगा कि गांधी परिवार के लिए किसी ने आत्महत्या की. हम लोगों की मनोदशा खराब हो चुकी है. ऐसे में गांधी परिवार को अमेठी से चुनाव लड़ना पड़ेगा."

वहीं अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के विषय पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें. हमारा मानना है कि राहुल गांधी हमारा कहना सुनेंगे, वहां आएंगे और एक बड़ी विजय दर्ज करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस का पंजा पांच निशानों से मिलकर बना है. इसका जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, जब चुनाव आता है तब वह ऐसी बातें करते हैं, जुमलेबाजियां करने लगते हैं. 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, बताइए ना 2 करोड़ रोजगार दिए कि नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget