एक्सप्लोरर

UP Free Tablet Scheme 2021: कहीं हाथ से ना निकल जाए फ्री टैबलेट पाने का मौका, यहां लें लास्ट डेट और योजना की पूरी जानकारी

UP NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के होनहार छात्रों के लिए यूपी फ्री टैबलेट योजना 2021 शुरू की है, जिसके तहत 1 करोड़ छात्रों को फ्री टैबलेट दिए जाएंगे.

UP Free Tablet Scheme 2021: सरकार समय-समय पर कई सारी योजनाएं लेकर आती है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते. आज हम आपको यूपी सरकार की एक ऐसी ही महत्वपूर्ण योजना के बारे में बताने जा रहे है, जिसका नाम है फ्री टैबलेट योजना 2021. इस योजना के तहत यूपी सरकार 10वीं, 12वीं और स्नातक के कुल 1 करोड़ छात्रों को मुफ्त टैबलेट बांटेगी.  इस योजना के सभी पात्र छात्रों का डेटा संबंधित कॉलेज, विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान द्वारा फीड किया जाएगा. डेटा फीडिंग के बाद यदि ये छात्र पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें टैबलेट दिया जाएगा.

जरूरत के हिसाब से मिलेगा डिजिटल एक्सेस
इस योजना पर सरकार 3000 करोड़ रुपए खर्च करेगी. योजना के तहत छात्रों को स्मार्ट फोन,  टैबलेट वितरित किए जाएंगे. यही नहीं उनकी जरूरत के हिसाब से उन्हें डिजिटल एक्सेस भी दिया जाएगा. इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले युवाओं की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए सरकार उन्हें भत्ता भी देगी.

ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय के लिए इंतजार करना होगा. अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं. सरकार जल्द ही आवेदन संबंधी घोषणा कर सकती है. इसलिए निरंतर अपडेट रहें.

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
योजना का लाभ लेने के लिए आपको
.आधार कार्ड
.सरकारी स्कूल का आईडी कार्ड
. यूपी के मूल निवास का प्रमाण पत्र
. छात्र और अभिभावक का मोबाइल नंबर
. लेटेस्ट पास्पोर्ट साइज फोटो की जरूर होगी

पात्रता मानदंड
. आवेदक केवल यूपी का मूल निवासी होना चाहिए.
. योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को सरकारी स्कूल में शिक्षा लेना अनिवार्य है.
. छात्र की पारिवारिक आय 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
. बैकलॉग वाले छात्र को योजना का लाभ नहीं मिलेगा. छात्र को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

ऐसे करें योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
. आधिकारिक वेबसाइट www.up.gov.in पर जाकर यूपी फ्री टैबलेट योजना के विकल्प पर क्लिक करें.

. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसपर आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा.

. फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरें.
. मांगे गए दस्तावेजों को सबमिट करें.
. सबमिट बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें:

UP Petrol Diesel Price Today: राजधानी लखनऊ, आगरा और मेरठ सहित यूपी के तमाम बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत? यहां करें चेक

नीतीश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने यूपी के सीएम योगी से मांगी मदद, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सहयोग के लिए की मुलाकात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget