एक्सप्लोरर

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध, सुरक्षा की वजह से लिया गया फैसला

सुरक्षा के लिहाज से अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मानें तो यह कदम सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। गर्भ गृह से भगवान राम के अस्थाई मंदिर में शिफ्ट होने के समय से ट्रस्ट की सहमति पर पुजारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन ले जाने की छूट दी गई थी, लेकिन अब एक बार फिर से मोबाइल फोन को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब केवल प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी ही भीतर मोबाइल फोन ले जा सकेंगे।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मानें तो यह कदम सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है। लोग भीतर से तस्वीरें खींचकर बाहर भेज रहे थे और इससे सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता था, लेकिन सूत्रों की मानें तो हाल में ही आई आंधी तूफान और बारिश के बाद रामलला के अस्थाई मंदिर और आसपास की तस्वीरें सामने आई थी, जिसके बाद ट्रस्ट के लोगों ने ही इस पर आपत्ति की और इसी के बाद मोबाइल फोन ले जाने को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया ।
आपको बता दें कि रामलला के गर्भ गृह में विराजमान रहने के समय दर्शनार्थियों कर्मचारियों और परिसर में जाने वाले अन्य लोगों को मोबाइल फोन, कैमरा, घड़ी बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध था, लेकिन रामलला के अस्थाई मंदिर में शिफ्ट होने के बाद मोबाइल फोन ले जाने के मामले में रामलला के पुजारियों और कर्मचारियों को छूट दी गई थी, जिस पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Ram-mandir
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस प्रतिबंध का स्वागत किया है और कहा है कि राम जन्मभूमि अतिसंवेदनशील स्थानों में आता है और ऐसे में जिस तरीके का भी प्रतिबंध सुरक्षा को लेकर लगाया जाता है, वह स्वागत योग्य है। राम जन्मभूमि के गर्भ ग्रह के अंदर मोबाइल लेकर मैं नहीं जाता, लेकिन हमारे सहायक पुजारियों के द्वारा राम जन्म भूमि परिसर में मोबाइल लेकर प्रवेश किया जाता है, जब सुरक्षा समिति के द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है, तो अब कोई भी मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए जो भी प्रतिबंध लगाया जाता है, उसको सभी को पालन करना चाहिए। हमारे सहायक पुजारी और कर्मचारी सभी उसका पालन करेंगे। राम जन्मभूमि में मोबाइल पर प्रतिबंध इस वजह से लगाया गया है कि किसी भी तरीके का ऐसा समाचार बाहर निकल कर ना जाए, जिससे कि सुरक्षा में चूक हो। राम जन्म भूमि की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में राम जन्म भूमि की सुरक्षा समिति और सुरक्षा में लगे लोगों का जो भी निर्णय होगा, उसका सभी को पालन करना चाहिए। जिससे कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में कोई कमी ना आए।
श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहते हैं कि मैं अच्छी तरह से जानता हूं की 5 फरवरी के पहले भी किसी को अंदर फोन ले जाने की अनुमति नहीं रहती थी। मुख्य पुजारी बता सकते हैं, क्या उनके सहयोगी फोन ले जा सकते थे या नहीं। दर्शनार्थी फोन ले जा सकते थे या नहीं। चाहे जितना सीनियर पत्रकार हो वह भी अंदर फोन ले जा सकता था क्या। थोड़ी सी ढिलाई छोड़ दी, वहां सब अंदर फोटो खींचने लगे। अपने दोस्तों मित्रों को डालने लगे, तो इस दुनिया में नकारात्मक मस्तिष्क वाले लोग हैं। और इससे इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कोई भी बड़ा खतरा हो सकता था और इसलिए सुरक्षा विभाग ने अगर इस को प्रतिबंधित किया है तो बिल्कुल ठीक किया है ।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget