एक्सप्लोरर

Agra Weather: आगरा में बढ़ा ठंड का प्रकोप, कोहरे की चादर में ढका ताज महल, स्कूलों का बदला टाइम

UP Weather: आगरा में सर्द मौसम का असर साफ नजर आ रहा है,सड़कों पर कोहरा है. ताजमहल कोहरे की चादर में ढका हुआ है. यमुना किनारे से लेकर चारों तरफ कोहरा नजर आ रहा है.

Agra Weather: सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और अब चारों ओर कोहरा नजर आने लगा है. सर्दी के मौसम का नजारा ऐसा नजर आ रहा है कि संगेमरमरी ईमारत ताजमहल पूरी तरह से कोहरा की चादर से ढका हुआ है. ताजमहल के चारो ओर घना कोहरा छाया हुआ है जिससे ताजमहल भी धुंधला नजर आ रहा है. ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल का दीदार साफ नहीं हो पा रहा है. कोहरे में मानो ताजमहल गुम सा हो गया है. सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरा का असर दिखाई दे रहा है. 

ताजनगरी आगरा में अब सर्दी का असर दिखने लगा है. दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. रात के तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरा नजर आने लगा है. सड़कों पर कोहरे की चादर छाई हुई है. ताजनगरी वासियों को सर्दी ने अपना एहसास कर दिया है और आने वाले दिनों में अनुमान जताया जा रहा है कि तापमान में और गिरावट दर्ज होगी. लोग और अधिक सर्दी का एहसास करेंगे. साथ ही घने कोहरे ने भी संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिन सर्द मौसम के हैं.

बदला गया स्कूलों का टाइम
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी. दिन और रात और अधिक ठंडा हो जाएंगे साथ ही सड़कों पर कोहरा भी नजर आएगा. सर्दी के इस मौसम से अपने आप को बचाना है तो तैयारी कर लीजिए, गर्म कपड़ों को बाहर निकालिए ताकि जब सर्दी के मौसम में बाहर निकलना हो तो कोहरे से बचने के लिए पहन सके. उसके साथ ही सर्दी और कोहरे के चलते आगरा में बच्चों की स्कूल के समय में भी परिवर्तन किया गया है. बच्चों के स्कूलों के समयसारणी में बदलाव किया गया है. अब समय को आगे बढ़ा दिया गया है  जिससे बच्चों को सर्दी के मौसम में स्कूल आने में परेशानी ना हो.

सर्दी के मौसम के चलते आगरा में बच्चों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जो स्कूल की क्लास अब तक 7:30 बजे लग रही थी अब उस समय को समय को बढ़ाकर 8:30 बजे कर दिया गया है जिससे बच्चो को स्कूल आने में परेशानी न हो. आने वाले दिनों में सर्दी का असर ओर अधिक नजर आने वाला है. सर्दी की शुरुआत के साथ ही कोहरा का पहरा हो गया है. कोहरे का यह पहरा सड़को पर लगा हुआ है जिससे सुबह सुबह अपने काम से आने वाले लोगो की परेशान भी कर रहा है. घरों से बाहर निकलते लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आ रहा है. सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है.

ये भी पढे़ं: अखिलेश यादव बोले- 'ये बाबा साहेब को माननेवाले और ‘बाबा’ को माननेवालों के बीच की लड़ाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget