एक्सप्लोरर

Prayagraj News: दिल्ली हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, प्रयागराज में बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई कब?

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में भी कई कोचिंग संस्थान बेसमेंट में चल रहे हैं. जो नियमों और मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं.

Prayagraj News: दिल्ली के राजेंद्र नगर की तरह संगम नगरी प्रयागराज में भी कई कोचिंग संस्थान बेसमेंट में चल रहे हैं. नियमों और मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए छात्रों की जिंदगी और उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अफसर सब कुछ जानते हुए भी इस तरफ से आंख बंद किए हुए हैं. 

प्रयागराज को उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता है. यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं. यहां तीन हजार से ज्यादा कोचिंग संस्थान चल रहे हैं. हालांकि इनमें से डीआईओएस यानी जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर में सिर्फ 185 कोचिंग के ही रजिस्ट्रेशन है. बाकी सब अवैध तरीके से चल रहे हैं. हालांकि जिन कोचिंग संस्थानों के रजिस्ट्रेशन हैं वहां भी छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए मानकों की अनदेखी की गई है.

बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पास स्थित प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके को कोचिंग सेंटर्स का हब कहा जाता है. यहां एक-एक बिल्डिंग में कई-कई कोचिंग चलती है. स्वराज भवन के सामने की बिल्डिंग में आईएएस और पीसीएस की तैयारी कराने वाली साकेत कोचिंग चलती है. इस कोचिंग के कई क्लासरूम बेसमेंट में ही है. कोचिंग का दफ्तर भी बेसमेंट में ही है.

बेसमेंट में चलने वाले क्लासरूम सड़क से तकरीबन दस फिट नीचे हैं. छात्रों के मुताबिक दिल्ली की घटना के बाद उन्हें भी काफी डर लग रहा है. यहां कोचिंग संस्थान मोटी फीस तो ले लेते हैं, लेकिन स्टूडेंटस की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है. हालांकि साकेत कोचिंग के संचालक जीसी पांडेय ने बचाव में तमाम दलीलें पेश की.

कोचिंग संचालकों के भी हैं अपने दावे
साकेत कोचिंग के बगल की बिल्डिंग में भी दो कोचिंग संस्थान बेसमेंट में चल रहे हैं. बगल की बिल्डिंग के बेसमेंट में टेंसर एकेडमी और प्रगति कोचिंग की क्लासेज चलती है. हालांकि इन दोनों के क्लासरूम ऊपर की मंजिल पर भी हैं, लेकिन ऑफिस और कुछ क्लासरूम बेसमेंट में भी बना रखे हैं. इस बिल्डिंग का बेसमेंट भी सड़क से तकरीबन 10 फीट नीचे है. इसी तरह से कई अन्य जगहों पर भी कोचिंग संचालक बेसमेंट में क्लास चलाते हैं. 

हालांकि कोचिंग संचालकों के अपने अलग दावे हैं. कोचिंग संचालकों का कहना है कि बेसमेंट की व्यवस्था अस्थाई है. कभी स्पेशल क्लास चलाई जाती है तो कभी ऑनलाइन क्लास. इसके अलावा एक दलील यह भी दी गई कि कोचिंग सिर्फ डे लाइट यानी दिन के वक्त ही चलती हैं. रात के वक्त नहीं कि दिल्ली जैसा हादसा हो जाए.

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग, पंचायती अखाड़े के संतों ने कहा- खत्म होंगे सभी विवाद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget