एक्सप्लोरर

Gorakhpur: जनता दर्शन में भू-माफियाओं पर सख्त दिखे सीएम योगी, दिया कार्रवाई का निर्देश

CM Yogi Adityanath: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये.

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह नित्य दिनचर्या के बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया. सीएम ने लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया. जनता दरबार में गोरखपुर सहित अन्य जिलों से करीब 100 से अधिक फरियादी आए थे. सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर फरियादियों के पास गए. सबकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिया. अधिकारियों से कहा कि, गोरखपुर मंडल के शिकायती पत्रों का निस्तारण वह शीघ्र करें. इसके अलावा अन्य जिलों की समस्याओं को लखनऊ के लिए दे दें.

भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त दिखे सीएम योगी

आज के जनता दरबार में भी सीएम योगी का तेवर भू-माफियाओं के खिलाफ काफी सख्त दिखा. आज भी सबसे अधिक शिकायतें पुलिस से और भूमि विवादों से जुड़ी थीं. जब सीएम एक-एक कर सभी की शिकायतें सुन रहे थे. तभी कैंट क्षेत्र के महादेव झारखंडी की महिला बिंदू देवी ने अपनी समस्या सीएम के सामने रखी. जिसमें ओमप्रकाश पांडेय के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों का उल्लेख भी था. महिला ने कहा कि भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय और उसके सहयोगी तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से उनकी जमीन फर्जी तरीके से बेच दिए. वह पैसे भी नहीं दे रहा. इतना सुनते ही सीएम अधिकारियों की तरफ मुड़े और बोले की अभी भी गोरखपुर में भूमाफिया बचे हैं क्या? उनके इस सवाल पर मौजूद अधिकारी चुप हो गए. इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने को कहा. योगी ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों पर गंभीर हो जाएं. भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उनसे सख्ती से निपटा जाए.

29 लाख की जमीन की फर्जी तरीके से करा ली रजिस्ट्री

एकला नंबर 2 गुलरिहा के रहने वाले झीनक ने सीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि, कुछ भू-माफिया दस्तावेज लेखक अधिवक्ता प्रशांत कुमार के सहयोग से उनकी करीब 29 लाख की जमीन का फर्जी ढंग से रजिस्ट्री करा लिया. इस मामले में दर्ज मुकदमें में कैंट थाने के विवेचना अधिकारी अशोक मिश्रा ने अपने पूर्व विवेचना अधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा एकत्र साक्ष्यों को दरकिनार कर मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी. उन्होंने सीएम योगी से मामले की फिर से विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. सीएम के सामने पहुंचे इस तरह के करीब आधा दर्जन मामलों पर सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

योगी ने गुल्लू को दुलारा

इससे पहले मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही. सुबह उन्होंने सबसे पहले नाथ पंथ के आदि गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर का भ्रमण करने के क्रम में मुख्यमंत्री हमेशा की तरह गोशाला गए और करीब आधा घंटा गायों के बीच गुजारा. इस दौरान सीएम ने गायों को चना और गुड़ खिलाया. साथ ही मंदिर में सीएम योगी के स्वान कालू के नए साथी गुल्लू को भी सीएम ने दुलारा.

ये भी पढ़ें.

साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव का दावा- सपा जीत सकती है 400 सीटें, बीजेपी को नहीं मिलेंगे प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget