एक्सप्लोरर

UP News: अटल जयंती पर बटेश्वर पहुंचे सीएम योगी, आगरा-मथुरा हेलिकॉप्टर सर्विस का किया शुभारंभ

Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके पैतृक गांव बटेश्वर को 148 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है.

UP News: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचे. इस मौके पर सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उनके नाम पर बने सांस्कृतिक संकुल केंद्र (म्यूजियम) का लोकार्पण किया. सीएम ने फिर ब्रज तीर्थ हवाई यात्रा के लिए (आगरा से मथुरा-वृंदावन) हेलीपोर्ट सेवा की शुरुआत की. 

सीएम योगी ने पर्यटन व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया. इस अवसर पर उन्होंने आगरा में आलू शोध केंद्र बनाने की घोषणा की. सोमवार को सबसे पहले बटेश्वर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छोटी काशी के ब्रह्मलाल मंदिर में पूजा अर्चना की. यहां से वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने करीब 148 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. 

आगरा-मथुरा हेलीपोर्ट सेवा का शुभारंभ

सीएम ने बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखा आगरा-मथुरा हेलीपोर्ट सेवा का शुभारंभ किया. सीएम योगी ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री की पावन जयंती है. पूरा देश अटल जी को उनकी सेवाओं के लिए नमन कर रहा है. इस अवसर पर पूरे यूपी वासियों की ओर से अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. आज बटेश्वर में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. उनकी यादों को सहेजने के लिए म्यूजियम भी होगा.  

"आज पाकिस्तान का हाल देख लें"

सीएम योगी ने कहा कि अस्थिर सरकारें देश को खोखला बना रही थीं. अटल जी ने स्थिर सरकार दी. आज पाकिस्तान का हाल देख लें, अस्थिर सरकार के चलते वहां का क्या हाल है. एक-एक रोटी के लाले हैं. प्रधानमंत्री 3.5 साल से लोगों को अनाज दे रहे हैं और अगले पांच वर्ष की गारंटी दी है. स्थिरता आर्थिक समृद्धि का पैमाना बनता है. उन्होंने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, किसान खेत पर नहीं जा पाते थे. विकास के पैसे का बंदर-बाट होता था. अटल जी ने जिस यूपी की आधारशिला रखी थी, उसको डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ा रही है. आज यूपी में विकास हो रहा है. गांव में कनेक्टिविटी बढ़ी है. न केवल रोड बल्कि हवाई जहाज की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो रही है.  

"पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें"

सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की पावन भूमि पर जब मैं पहली बार आया था तब से अब तक बहुत सुधार हुआ है. मां यमुना के तट पर बने मंदिरों ने विदेशी हमलों को झेला है. पर्यटन विभाग इन मंदिरों का सौंदर्योर्गीकरण कर रहा है. जो विकास हो रहा है वो प्रेरणा का काम करेगा. आप पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें. अटल जी की जयंती का जो कार्यक्रम है, वो उनकी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ है. 

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से जिले के स्तर और राज्य स्तर पर काम होंगे. अटल जी ने देश को जो दिया वह विश्व स्तर का था. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है. विकसित भारत संकल्प यात्रा इसमें सहायक बनेगा. 18 अटल आवासीय विद्यालय बन रहे हैं, जिसमें गरीबों और मजदूरों के बच्चे पढ़ रहे हैं.  

किसानों को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में आलू शोध केंद्र बनेगा. इससे किसानों को मदद मिलेगी. साथ ही अगले दो साल में 50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे. इससे डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी. किसानों को खेतों में पानी लगाने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी शामिल हों. जो भी लाभार्थी हैं वो अपनी कहानी बताएं. जिन्हें फायदा नहीं मिला है वो अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए जो कुछ भी होगा वो डबल इंजन की सरकार करेगी.  

आगरा-मथुरा के बीच सोमवार से हेलीपोर्ट सुविधा की शुरुआत हो गई. अब पर्यटक हवाई यात्रा कर ब्रज दर्शन कर सकेंगे. इस सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जा रहा है. इसके लिए 12 दिसंबर को मेसर्स राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ सरकार का एग्रीमेंट हुआ था. कंपनी को हेलीपोर्ट 30 साल के लिए लीज पर दिया गया है. इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, पशुधन एवं दूध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, आदि विशेष रूप से मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: ओपिनियन पोल के आंकड़ों से यूपी में मची सियासी हलचल, कांग्रेस सांसद ने मायावती को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन शक्ति बना महिला सशक्तीकरण का मॉडल, यूपी में बेटियों को मिली सुरक्षा
मिशन शक्ति बना महिला सशक्तीकरण का मॉडल, यूपी में बेटियों को मिली सुरक्षा
UP News: वस्त्रोद्योग के लिए नई कौशल विकास व्यवस्था तैयार हो, ग्रामोद्योग और माटी कला को नई गति: CM योगी
वस्त्रोद्योग के लिए नई कौशल विकास व्यवस्था तैयार हो, ग्रामोद्योग और माटी कला को नई गति: मुख्यमंत्री योगी
Uttarkashi: कहां है बबीता? 11 दिन से जारी महासर्च ऑपरेशन, 6 एजेंसियां तलाश में जुटीं, अब तक सुराग नहीं
कहां है बबीता? 11 दिन से जारी महासर्च ऑपरेशन, 6 एजेंसियां तलाश में जुटीं, अब तक सुराग नहीं
बस्ती में फर्जीवाड़ा! मदरसे पर कब्जे के लिए जिंदा लोगों को कागजों में दिखाया मृत, 6 पर केस दर्ज
बस्ती में फर्जीवाड़ा! मदरसे पर कब्जे के लिए जिंदा लोगों को कागजों में दिखाया मृत, 6 पर केस दर्ज

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget