एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून पर सीएम योगी ने लोगों को किया जागरूक, बोले- यह नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं

नागरिकता कानून पर फैले भ्रम को दूर करने के लिए सीएम योगी ने पहल की है। सीएम ने नागरिकता कानून से संबंधित बुकलेट भी लोगों को भेंट की और उसे पढ़कर लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। नागरिकता कानून पर लोगों का भ्रम और गलत‍फहमी दूर करने का बीड़ा खुद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उठाया है। सीएम ने तीन परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने नागरिकता कानून से संबंधित बुकलेट भी लोगों को भेंट की और उसे पढ़कर लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, न कि छीनने का।

सबसे पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ स्थित प्रतिष्ठान लगन पैलेस पर चौधरी कैफुल वला की दुकान पर पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के मुंशी प्रेम चन्द पार्क स्थित आवास, गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव के हुमायूंपुर स्थित आवास और हुमायंपुर में ही स्वर्गीय केबी सिंह के आवास पर भी पहुंचे और सभी को नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां भेंट की।

सीएम ने हनुमान मंदिर के महंत प्रेमनाथ को सीएए पर एक बुकलेट भी दी और मंदिर के जीर्णोद्वार का काम देखा। वहां से पैदल ही वह थोड़ी दूर स्थित चौधरी कैफुल वला की दुकान मॉडर्न किचन हाउस पर पहुंचे। कैफुल वला को भी उन्होंने वही बुकलेट दी। चौधरी कैफुल वला और उनके परिवार के लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सा‍थ चार पीढ़ियों से संबंध है। उन्होंने बताया कि जब कल उनके यहां से संदेश आया कि सीएम उनके आवास पर मिलने आ रहे हैं, तो उन्होंने उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजाराम यादव के हुमायूंपुर स्थित आवास पर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ राजाराम यादव को उनके आवास पर नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां भेंट की। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी का काफिला भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के मुंशी प्रेम चन्द पार्क स्थित आवास पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने डॉ अशोक प्रसाद के परिवार से मुलाकात की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget