एक्सप्लोरर

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर किये जा सकते हैं बड़े आयोजन : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन महोत्सव के दौरान वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना की अविरलता बनाये रखने के लिये दोनों नदियों के तटवर्ती क्षेत्र में वृहद पौधारोपण करना होगा.

लखनऊ, एजेंसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'वन महोत्सव' के तहत वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि हम सभी लोग कोविड-19 महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़े-बड़े आयोजन कर सकते हैं और यह आयोजन इसका साक्षी बनेगा.

योगी ने प्रदेश भर में 25 करोड़ पौधे रोपने के अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, 'कोविड-19 से पहले, उसके दौरान और उसके बाद... यह तीन प्रकार की श्रेणियां दुनिया में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगी. इससे यह बात जाहिर होगी कि कोविड-19 से पहले इस दुनिया की स्थिति क्या थी, उसके दौरान क्या हालात हैं और उसके बाद दुनिया में क्या परिवर्तन होने जा रहे हैं.'

उन्होंने कहा कि रविवार अलसुबह शुरू हुए वृक्षारोपण अभियान के प्रति लोगों का जोश देखते ही बनता है, 'लेकिन साथ ही साथ हमें वैश्विक महामारी से भी लड़ना है. इस वृक्षारोपण अभियान के दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन स्पष्ट दिखाई दे रहा है. यह एक अच्छा प्रयास है और हम सभी लोग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़े बड़े आयोजन कर सकते हैं. यह आयोजन आज इसका साक्षी बनेगा.'

उन्होंने कहा, ''वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान भी हम उससे बचाव और उपचार के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वन महोत्सव के इस महाअभियान में भागीदार बन सकते हैं. मुझे खुशी है कि सुबह से ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर इस कार्यक्रम के प्रति अलग ही जुनून और जोश दिख रहा है. अभी तक 5 करोड़ 30 लाख से अधिक पौधे पूरे उत्तर प्रदेश में लगाए जा चुके हैं और इसमें निरंतर वृद्धि हो रही है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में एक साथ 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर वन महोत्सव शुरू हुआ है. पिछले साल हमने 22 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए थे और उसके बाद एक-एक पौधे की जियो टैगिंग की गयी थी ताकि वे सुरक्षित रह सकें.

योगी ने कहा कि वन महोत्सव एक से सात जुलाई के बीच होता है. उन्होंने कहा, ''आज देर शाम तक हम सभी लोग 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल करेंगे. वन विभाग ने अपनी नर्सरी में खुद या फिर किसानों को प्रोत्साहित करके 35 करोड़ से अधिक पौधे उगाए हैं. उन्हें हम व्यवस्थित रूप से पौधरोपण के साथ जोड़ेंगे.''

उन्होंने कहा कि खासकर कोरोना काल के दौरान पीएम पैकेज की घोषणा की गयी, जिसके तहत हर्बल पौधे लगाने की भी तैयारी है. गंगा और गोमती के तटवर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण करने की तैयारी है. न केवल वन विभाग बल्कि उद्यान विभाग भी इसके साथ जुड़कर इस कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ा रहा है.

योगी ने कहा, ''मेरा मानना है कि हमें अगर गंगा-यमुना की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखना है तो हमें इन दोनों नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में अपनी नदी संस्कृति से जुड़े हुए सनातन संस्कृति के अनुसार बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना ही पड़ेगा.''

वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जो लक्ष्य पहले नगण्य हुआ करता था वह आज 25 करोड़ पौधरोपण का हो गया है.

उन्होंने कहा, ''मुझे याद है जब आपने 22 करोड़ का लक्ष्य दिया था तब हमने एक दिन में उस लक्ष्य को प्राप्त करके इतिहास रचा था. आज भी हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि 25 करोड़ पौधे लगा कर हम नया कीर्तिमान रचेंगे.''

ये भी पढ़ें.

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री मोती सिंह को भी हुआ कोरोना, पत्नी भी संक्रमित

यूपी: नियमित वेतन पा रहे अभिभावकों को जमा करनी होगी फीस, शुल्क न जमा करने पर ऑनलाइन क्लासेस से कट जाएगा बच्चे का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget