एक्सप्लोरर

'140 करोड़ भारतवासियों को आप पर गर्व है', सिल्वर मेडल जीतने पर सीएम योगी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

Neeraj Chopra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को इस कामयाबी पर बधाई दी है. सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश के लोगों को आपके ऊपर गर्व हैं. 

Yogi Adityanath Congratulated Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल हासिल किया है. उनकी इस कामयाबी पर पूरा देश गौरवान्वित हो रहा है और उन्हें बधाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को इस कामयाबी पर बधाई दी है. सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश के लोगों को आपके ऊपर गर्व हैं. उन्होंने इस जीत का शानदार बताया. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "Glorious Silver  नीरज चोपड़ा जी आपका हार्दिक अभिनंदन! 140 करोड़ भारत वासियों को आप पर गर्व है. जय हिंद!" 

केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी बधाई
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल हासिल करने पर बधाई दी और कहा कि लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतने से भारतवासियों का मनवर्धन हुआ है. उन्होंने लिखा- 'पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा जी ने जैवलिन थ्रो में अद्भुत प्रतिभा व शानदार खेल के प्रदर्शन से सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने समस्त भारत वासियों का मन वर्धन किया है जिसके लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! अपनी शानदार उपलब्धि से हर भारतीय को गौरवान्वित करने के लिए आप सभी का आभार व अभिनंदन.' 

नीरज चोपड़ा ने फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूसरे जैवलिन फेंककर सिल्वर को अपने नाम कर लिया. ये उनका सबसे बेस्ट थ्रो रहा. जिसके बाद उन्होंने ये इतिहास रच दिया है. नीरज लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में मेडल जीता है. ऐसे करने वाले वो भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. जिन्होंने ओलंपिक में पहले गोल्ड जीता और  इस बार सिल्वर मेडल हासिल किया है. इससे पहले टोक्यो ओलंपिक ने उन्होंने  गोल्ड हासिल किया था. 

नीरज चोपड़ा की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. रात से ही उनके घर पर ढोल बजाए जा रहे हैं उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लगा है और वो नीरज की जीत में खूब नाच गा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि वो अपने लाल का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि पूरी धूमधाम के साथ उनका स्वागत कर सकें. 

जब अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को याद दिला दी पुरानी बात, खूब बजी तालियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget