एक्सप्लोरर

सीएम योगी करेंगे सशस्त्र बल महोत्सव का उद्घाटन, लखनऊ में 5 सितंबर तक चलेगा महोत्सव

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सशस्त्र स्थल बल महोत्सव कल से लगने जा रहा है. लोगों को जानने सुनने के लिए यहां प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां लोग सेना के रोमांच से रूबरू हो सकेंगे.

Lucknow Armed Forces Mahotsav: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट स्थित सूर्या खेल परिसर में तीन दिवसीय सशस्त्र स्थल बल महोत्सव मंगलवार (3 सितंबर) से लगने जा रहा है. यह महोत्सव 3 सितंबर से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा. इसका उद्घाटन सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ करेंगे. इस दौरान लोग थल सेना, नौसेना और वायु सेवा के नवीनतम हथियार प्रणालियों और उपकरणों को जान और देख सकेंगे. लोगों को जानने सुनने के लिए यहां प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां लोग सेना के रोमांच से रूबरू हो सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक यह महोत्सव 3 सितंबर से 5 सितंबर तक रोजाना सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा. इस दौरान सशस्त्र बलों की शक्ति को यहां प्रदर्शित किया जाएगा. इसमें हेलीकॉप्टरों, माइक्रो लाइट फ्लाइंग, पैरामोटर्स, लड़ाकू विमानों के फ्लाई पास्ट के साथ ही घोड़ों और मोटरसाइकिल का प्रदर्शन भी होगा. इसके साथ यहां पैरा जंप और विशेष बलों के कई रोमांचक कर्तब भी पेश किए जाएंगे.

ड्रोन की मदद से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का किया जाएगा प्रदर्शन 

आपको बता दें कि इस महोत्सव में कॉम्बैट डिस्प्ले भी रहेगा, जिसमें भारतीय सेना में इस्तेमाल हो रहे अत्याधुनिक ड्रोन की मदद से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही जांबाज अपने रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे. इस दौरान यहां आने वाले लोग दर्शक टैंक, इन्फेंट्री के हथियार और तोपखाने की बंदूकें भी देख सकेंगे. वहीं नेवी के बैंड मनमोहक धुनों से सभी का दिल भी जीतेंगे.

ये भी देख सकेंगे लोग

यहां आने वाले लोग कई चीज देख सकेंगे जिसमें हॉर्स और डॉग शो, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, कॉम्बैट डिस्प्ले, पैरा जंप, एयर वॉरियर ड्रिल, नेवल बैंड डिस्प्ले, हथियारों की प्रदर्शनी, चिनूक, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर.

लखनऊ में कल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सशस्त्र स्थल बल महोत्सव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. सीएम योगी इसका उद्घाटन करेंगे. लगने जा रहे प्रदर्शनी की वजह से लोग सेना के बारे में जान सकेंगे. साथ ही वह सेना की तरफ से कई प्रकार के कर्तब पेश किए जाएंगे, जिसके जरिए लोग सेना के विरता को देख सकेंगे और उनको जुड़ सकेंगे. 

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के 2 ताकतवर अफसरों का यूपी-उत्तराखंड से है खास कनेक्शन, इनके लिए दे चुकी हैं धरना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
Basti News: अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबापोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग
अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबापोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग
इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस आदेश से झूम उठेंगे निजी स्कूल के शिक्षक, जानें क्या है फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस आदेश से झूम उठेंगे निजी स्कूल के शिक्षक, जानें क्या है फैसला

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
IPL 2026 Final: फाइनल से पहले 'तूफान' ने बिगाड़ा गुजरात का खेल, बुरी तरह फंसी टीम
फाइनल से पहले 'तूफान' ने बिगाड़ा गुजरात का खेल, बुरी तरह फंसी टीम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget