एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी की चेतावनी, कहा- 'समय पर गन्ने का भुगतान नहीं, तो चीनी मिल होगी नीलाम'

UP News: बिजनौर की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में 120 चीनी मिलों में से 105 चीनी मिलें एक सप्ताह के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को दुनिया भर में भारत की बढ़ती साख और ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया देख रही है कि भारत दुश्मनों की मांद में घुस करके उन्हें ठिकाने लगाना जानता है.

मुख्‍यमंत्री योगी ने शनिवार को यहां चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बिजनौर क्षेत्र के उम्मीदवार चंदन चौहान और नगीना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए नगीना में अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया.

बिजनौर की जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में दो वर्षों में 20 आतंकवादी मारे गये हैं. इसका जिक्र दो दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'द गार्डियन' में किया गया है.'' मुख्यमंत्री ने कहा,'' इसका स्त्रोत (आतंकवादियों के मारे जाने का) वही बता सकते हैं, लेकिन एक बात तय है कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहा है.''

योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने जताई मुख्तार अंसारी के परिवार से हमदर्दी, कहा- 'उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया'

किसानों पर क्या कहा
किसानों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले 10-10 साल गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था, ऐसे में वे साहूकारों से सूद पर पैसा लेने के लिए मजबूर थे, लेकिन आज प्रदेश में 120 चीनी मिलों में से 105 चीनी मिलें एक सप्ताह के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ शेष 15 चीनी मिलों को जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश दिये जा रहे हैं. अगर वे समय पर गन्ने का भुगतान नहीं करेंगी तो उन्हें नीलाम करके हम अन्नदाता किसानों को चीनी मिल का मालिक बनाएंगे.’’ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने देश हित में जो कार्य किए हैं, उसकी वजह से आज देश और दुनिया में डंका बज रहा है.

उन्‍होंने केंद्र सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को हाल में भारत रत्न दिये जाने की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नदाता किसानों का सम्मान किया है.

सीएम ने कहा, ''जब सरकार किसी जाति, मत, मजहब के लिए नहीं बल्कि गांव, गरीब, नौजवान और महिलाओं को केंद्र में रख करके कार्य करती है तब जातिवाद पीछे छूट जाता है. तब एक ही मंत्र गूंजता है और वह है सबका साथ सबके विकास का मंत्र, जो आज पूरी दुनिया में गूंज रहा है.'' उन्होंने कहा कि 2014 के पहले भारत पर हंसने वाले आज इसकी ओर मोहित होकर तारीफ कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget