एक्सप्लोरर

Video वायरल होने पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दृष्टिहीन बेटियों वाले गरीब परिवार को पहुंचाई मदद

परिवार के मुखिया प्रताप ने भावुक होते हुए कहा कि कभी नहीं सोचा था कि हमारी तकलीफ सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी. योगी जी ने जिस तरह मदद की, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने संवेदनशील नेतृत्व का परिचय दिया है. लखीमपुर खीरी के मोहल्ला हानिया टोला में एक गरीब परिवार की हालत का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मुख्यमंत्री ने खुद इसका संज्ञान लिया और तुरंत अधिकारियों को निर्देश देकर परिवार की मदद करवाई. इस परिवार की दो बेटियां दृष्टिहीन हैं और परिवार बेहद गरीबी में जीवन बिता रहा है.

जैसे ही वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा, उन्होंने लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को निर्देश दिया कि तत्काल परिवार को राहत सामग्री पहुंचाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले. मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर तहसील प्रशासन का अमला वहां पहुंच गया और अनाज, सब्जी, तेल, नमक सहित जरूरी खाद्य सामग्री परिवार को उपलब्ध कराई गई.

दृष्टिहीन बेटियों पर गरीबी की मार
प्रताप नाम के इस व्यक्ति के परिवार में छह सदस्य हैं. पत्नी की मृत्यु दो साल पहले हो गई थी और अब वह अपने तीन बेटियों और दो बेटों की देखभाल अकेले कर रहे हैं. खास बात यह है कि उनकी दो बेटियां सोनी और मोनी जन्म से ही दृष्टिहीन हैं. ऐसे में परिवार पर दोहरी मार है, गरीबी और विशेष जरूरतों वाले बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी.

सीएम योगी के निर्देश पर परिवार को 15 किलो चावल, 15 किलो गेहूं का आटा, 10 किलो आलू, 2 किलो प्याज, 1 किलो टमाटर, 1 लीटर सरसों का तेल, 1 किलो नमक, मसाले,  हल्दी के पैकेट और 3 किलो अरहर दाल दिया गया है. डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि सिर्फ राहत सामग्री ही नहीं, परिवार को पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य और आवास जैसी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा. इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेजों की कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

हरिद्वार: मेन रोड़ पर शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, राहगीरों और पुलिस सब परेशान

क्या बोला परिवार
परिवार के मुखिया प्रताप ने भावुक होते हुए कहा, “कभी नहीं सोचा था कि हमारी तकलीफ सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी. योगी जी ने जिस तरह मदद की, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.” सीएम योगी की यही संवेदनशीलता उन्हें आम जनता से जोड़े रखती है. ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई कर मदद पहुंचाना उनके प्रशासन की प्राथमिकता रही है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget