एक्सप्लोरर

UP Politics: 'हथियार लहराने वाले माफिया जान की भीख मांग रहे हैं', घोसी में सीएम योगी का दबंगों पर निशाना

Ghosi By Election: सीएम योगी ने मऊ दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2005 के दंगों के समय मैं गोरखपुर से सांसद था, तब दंगाबाजों के खिलाफ लड़ने के लिए मैं ही गोरखपुर से चला था.

UP News: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 05 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. घोसी में वोटिंग से पहले आज बीजेपी की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, ओपी राजभर के अलावा कई मंत्री और विधायक मौजूद थे. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 2017 में बीजेपी सरकार बनने के बाद से असलहा लहराने वाले माफिया, आज व्हील चेयर पर अपनी जान की भीख मांगते हुए दिखाई देते हैं. सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में आज किसी गरीब की जमीन कोई कब्जा नहीं कर सकता, अगर कर लिया तो बुलडोजर भी तैयार है.

वहीं मऊ पहुंचे सीएम ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान चुनावी जनसभा में दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य नजर नहीं आए. हालांकि ओपी राजभर, संजय निषाद और पटेल मंच पर एक साथ दिखे. वहीं नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी और सांसद विनोद सोनकर भी मंच पर मौजूद थे.  दारा सिंह के पक्ष में वोट मांगते हुए सीएम ने कहा सुबह का भूला अगर शाम को आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते. समाजवादी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाते हुए सीएम ने कहा कि यह वही सरकार है जब जन्माष्टमी आई थी तो थानों में जन्माष्टमी के त्योहार पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब मेरी सरकार जन्माष्टमी के त्यौहार को धूमधाम से मनाएगी

2005 दंगों के समय मैं गोरखपुर से दंगाबाजों के खिलाफ लड़ने के लिए आया था- सीएम

2005 के दंगों का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मऊ में हुए 2005 के दंगों के समय मैं गोरखपुर से सांसद था, तब दंगाबाजों के खिलाफ लड़ने के लिए मैं ही गोरखपुर से चला था. सीएम ने आगे कहा कि घोसी का उपचुनाव महत्वपूर्ण है, इसका महत्व वही समझ पाएंगे जिन्होंने 2005 में हुए मऊ के दंगों को नजदीक से महसूस किया होगा. तत्कालीन सपा सरकार में दंगाई खुलेआम असलहे लहराते हुए निर्दोषों की हत्या कर रहे थे. उस वक्त न तो केंद्र की कांग्रेस सरकार कुछ बोली न ही राज्य की सपा सरकार कुछ कर पाई थी.

आज पूरी दुनिया पीएम मोदी की ओर देखती है- सीएम

वहीं इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया आज केवल एक ही नेता की ओर देखती है. दुनिया के किसी भी कोने में संकट आने पर लोग आज केवल प्रधानमंत्री मोदी जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देखते हैं. मोदी जी की पहल पर ही हर समस्या का समाधान निकलता है. अपनी सरकार की तारीख करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में बीजेपी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के जन-जन के विकास के लिए कार्य किए हैं. बीजेपी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है.

सीएम योगी ने मनमोहन सिंह सरकार और अखिलेश सरकार पर साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मनमोहन सिंह सरकार और अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 6 वर्ष पहले अखिलेश सरकार में भ्रष्टाचार, अराजकता एवं गुंडागर्दी ही व्याप्त रहती थी. सपा सरकार में गरीब की जमीन पर कब्जा करना आम बात होती थी. सपा सरकार आतंकियों तक के समर्थन में खड़ी रही थी. 

ये भी पढ़ें:

Kannauj News: एसपी कन्नौज के नाम से सोशल मीडिया पर पैसे मांग रहे साइबर ठग, फेसबुक पर नोट लिखकर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget