एक्सप्लोरर

'यूपी पर बीमारू राज्य का ठप्पा लगा हुआ था', UPSSSC के इवेंट में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

UP News: सीएम योगी ने कहा कि इतने बड़े राज्य, इतने संसाधनों से भरपूर राज्य, प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाला राज्य, जहां ईश्वर को भी अपने किसी न किसी अवतार के रूप में जन्म लेना पड़ा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विभिन्न व्यवसाय के लिए नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरिए किए. इस दौरान सीएम योगी ने कहा अगर हम 400 साल पहले की बात करें तो उत्तर प्रदेश देश का सबसे समृद्ध राज्य था. व्यापक लूट, शोषण और अराजकता थी, विदेशी आक्रांताओं के हमले हुए, अंग्रेजों ने भी लूटपाट की और इन सबके बावजूद, जब 1947 में देश को आजादी मिली, तो भारत की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश नंबर एक था.

सीएम योगी ने कहा कि साल 1960 के बाद इसमें गिरावट शुरू हुई और 2016 तक उत्तर प्रदेश का योगदान घटकर मात्र 8% रह गया. जब नीतियां स्वार्थ को ध्यान में रखकर, वोट बैंक की चिंता और परिवार के हितों के सरंक्षण के लिए बनाई जाती हैं, तो वे दुर्गति की ओर ले जाती है जैसे ये लोग उत्तर प्रदेश को लेकर गए. उन्होंने कहा कि आठ साल पहले, जब आपमें से ज्यादातर लोग स्कूल में थे, तो आपने अनुभव किया होगा कि उत्तर प्रदेश के साथ दो बातें जुड़ी हुई थीं. पहली राज्य के युवा जब भी बाहर जाते थे तो उनमें अपनी पहचान का अभाव होता था, लोग हमें दया की नजर से देखते थे, दूसरी, इस राज्य पर 'बीमारू' का ठप्पा लगा हुआ था.

सीएम योगी ने कहा कि इतने बड़े राज्य, इतने संसाधनों से भरपूर राज्य, प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाला राज्य, जहां ईश्वर को भी अपने किसी न किसी अवतार के रूप में जन्म लेना पड़ा. ऐसे राज्य को बीमारू बनाना, कोई भी व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस न करे, लोगों के मन में भय में तैरने लगता था. उस राज्य को हमने 7वीं और 8वीं अर्थव्यवस्था से दूसरे नंबर राज्य बनाया है.

8 साल पहले कोई यहां उद्योग भी नहीं लगाता था- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौकरियों की पूरी बौछार हो रही है. सुरक्षा का बेहतरीन माहौल पैदा किया है, दंगा मुक्त, माफिया मुक्त राज्य की अवधारणा ने उत्तर प्रदेश में बड़े बड़े निवेश को आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि 8 साल पहले कोई यहां उद्योग भी नहीं लगाता था. अब उन्हें नौकरी मिल रही है, पहले आईटीआई बंद हो रहे थे अब आईटीआई सरकार चला रही है. 100 ऐसे ट्रेड चल रहे हैं जो स्किल मैनपावर की आपूर्ति कर सके.

उन्होंने कहा जब नीतियां स्वयं के स्वार्थ को ध्यान में रख कर, वोट बैंक की चिंता कर के और परिवार के हितों के संरक्षण में बनाए जाते हैं तो दुर्गति की तरफ जाते हैं. जिस राज्य में पर्व और त्योहार के समय लोगों के चेहरे पर भय का महौल होता था कि अब क्या होगा, ऐसे राज्य में पहचान का संकट आना ही था.

8 वर्ष पहले नियुक्ति पत्र के इवेंट नहीं होते थे- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज पूर्णिमा है, आज ही चंद्र ग्रहण भी लगेगा, अभी गणपति हुआ, आज कई लोग स्नान कर रहे हैं. कहीं कोई दंगा हुआ क्या, सरकार वहां पर सुविधा उपलब्ध करवाती है, लेकिन आठ वर्ष पहले ये संभव नहीं था. 8 वर्ष पहले नियुक्ति पत्र के इवेंट नहीं होते थे, पहले भर्ती की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाती थी. इतना पैसा ले लिया जाता था कि वे किसी भी अभ्यर्थियों से आंख में आंख मिला नहीं सकते थे. जब व्यक्ति बेइमानी और भ्रष्टाचार का सहारा लेता है तो उसका नैतिक पतन हो जाता है फिर वो किसी से आंख में आंख डालकर बात नहीं कर पाता है. परिणाम था उत्तर प्रदेश का नौजवान हताश और परेशान था, जब नौजवान हताश और परेशान हो तो अर्थव्यवस्था गिरेगी ही गिरेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
UP News: आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget