एक्सप्लोरर

CM योगी बोले- '46 साल पहले संभल में नरसंहार करने वाले दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली'

Sambhal News: सीएम योगी ने कहा कि क्‍या संभल में वो प्राचीन मंदिर रातोंरात प्रशासन ने बना दिया? क्‍या वहां बजरंग बली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई. क्‍या वहां पर जो ज्योर्तिलिंग निकला है.

CM Yogi on Sambhal Massacre: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को किसी का नाम लिए बिना विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने संभल में शनिवार प्रशासन के सर्च अभियान के दौरान मिले कई साल से बंद प्राचीन मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि संभल में इन्‍हीं के समय में आज से 46 साल पहले जिस मंदिर को बंद कर दिया गया था, वो मंदिर सबके सामने आ गया. इनकी मानसिकता को सबके सामने प्रदर्शित कर दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों को जमकर घेरा. योगी ने कहा कि क्‍या संभल में वो प्राचीन मंदिर रातोंरात प्रशासन ने बना दिया? क्‍या वहां बजरंग बली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई. क्‍या वहां पर जो ज्योर्तिलिंग निकला है, क्‍या ये आस्‍था नहीं थी, क्‍या कसूर था उनका? जो भी उस सच को बोलेगा उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा. इसलिए कुंभ के बारे में भी ये लोग इसी प्रकार के दुष्‍प्रचार को आगे लेकर बढ़ने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली जिन्‍होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था?

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का फैसला नहीं आता तो क्या राम मंदिर का निर्माण हो पाता. अयोध्या में एयरपोर्ट बन पाता? वहां इतनी अच्छी कनेक्टिविटी हो सकती थी? यहां की गालियां फोरलेन की बन पाती? यहां का रेलवे डबल लाइन से जुड़ पाती? आम जनमानस खुश है. हर व्यक्ति प्रफुल्लित है. आने वाला श्रद्धालु कृतज्ञता व्यक्त करता है. लेकिन देश के संविधान का वास्‍तव में गला घोंटकर, संविधान में चोरी से सेकुलर शब्‍द डालने वाले लोग आज अपने घर में शोक मना रहे हैं. उन्‍हें परेशानी है कि काशी विश्‍वनाथ धाम का कायाकल्प कैसे हो गया. अयोध्या के विकास को लेकर उन्‍हें परेशानी है कि अयोध्‍या में राम मंदिर कैसे बन गया और अयोध्‍या इतनी दिव्‍य और भव्‍य कैसे हो गई.

बिजली चोरी के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान मिला मंदिर

योगी ने कहा कि उन्हें परेशानी इस बात की है कि दशकों तक शासन किया लेकिन कुछ नहीं कर पाए. अपने निकम्‍मेपन पर हम लोगों को कोस रहे हैं. हम सबको इनकी इस मानसिकता को देखना होगा. ये कितना भी राग अलापें, कल संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी लेकिन मुद्दा संभल का उठ रहा था. ज्ञात हो कि यूपी के संभल में बिजली चोरी के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय से सटे खग्गू सराय में स्थित एक मंदिर पर लटके ताले को देख अभियान का नेतृत्व कर रहे डीएम एसपी रुके और ताला खुलवा कर देखा तो उसमें मंदिर नजर आया.

 पुराने शिव मंदिर को डीएम एसपी ने खुलवा दिया

लोगों ने बताया कि यह मंदिर कई साल से बंद पड़ा है. पुराने शिव मंदिर को डीएम एसपी ने खुलवा दिया है. इसको लेकर शहर ही नहीं, जिले भर में हलचल है. लोगों ने उसकी साफ सफाई कर पूजा अर्चना शुरू कर दी है. यहां एक कुआं भी मिला है. जिसका अतिक्रमण भी प्रशासन ने हटा दिया है. इसके जीर्णोद्धार की बात कही जा रही है.

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सतीश महाना ने सभी दलों से की ये खास अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget