एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर CM योगी बोले- 'अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम'

Waqf Amendment Bill 2025: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है. जो आज इसका विरोध कर रहे हैं.

CM Yogi on Waqf Amendment Bill 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का पारित होना वक्फ संपत्तियों से संबंधित मुद्दों को हल करने के साथ ही अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के पारित होने पर सभी को बधाई देते हुए योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ ही वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में कारगर सिद्ध होगा.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश की संप्रभुता को सुदृढ़ करते इस लोक-कल्याणकारी प्रयास हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का कोटिश: आभार.’’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस कदम की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला और मोदी के नेतृत्व में एक बड़ा सुधार बताया. मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास होने पर देश के उन गरीब मुस्लिम परिवारों को बधाई, जिन्हें इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर देश को ‘राष्ट्रीय कैंसर’ से मुक्त किया, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनवाया, तीन तलाक की प्रथा समाप्त कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया, वैसे ही वक्फ संशोधन विधेयक से भ्रष्टाचार खत्म होगा और जरूरतमंदों को उनका हक मिलेगा.’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है. जो आज इसका विरोध कर रहे हैं, वे आने वाले समय में इसके दूरगामी लाभ देखकर स्वयं माफी मांगेंगे.’’

बुधवार को लोकसभा में पास होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को राज्यसभा ने बृहस्पतिवार को लंबी चर्चा के बाद 95 के मुकाबले 128 वोटों से मंजूरी दे दी. राज्यसभा में इन दोनों विधेयकों को देर रात दो बजकर 37 मिनट पर पारित किया गया.

संभल हिंसा में बुरे फंसे जियाउर रहमान बर्क! सूत्रों का दावा- सर्वे वाले दिन भीड़ के लिए बनाया था दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget