एक्सप्लोरर

Agra Poisonous liquor: अवैध शराब पर सख्त सीएम योगी, बोले- तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

Agra Poisonous liquor: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर नाराज दिखे. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

CM Yogi Adityanath on Illegal Liquor: यूपी के आगरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त दिखाई दे रहे हैं. गुरुवार सुबह हुई टीम-9 की बैठक में सीएम योगी ने अवैध शराब को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. योगी ने बैठक के दौरान जहरीली शराब के सेवन से आगरा में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. योगी ने कहा कि इस प्रकरण में संबंधित स्थानीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. योगी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का निर्माण, खरीद, बिक्री की एक भी घटना ना हो. योगी ने कहा कि इसे रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है. 

योगी ने अधिकारियों से साफ कहा कि अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की जाए. जो भी इस धंधे में संलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही योगी ने दोषियों अवैध शराब के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान तेज करने को भी कहा है. 

रात 10 बजे तक बंद हो दुकानें- योगी
इसके अलावा टीम-9 की बैठक के दौरान योगी कोरोना संक्रमण को लेकर भी सख्त दिखाई दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रात 10 बजे तक दुकानें हर हाल में बंद होनी चाहिए. लोग बाहर सड़कों पर अनावश्यक घूमते ना दिखाई दें. योगी ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में हमें सावधान रहना होगा. 

योगी ने साफ कहा कि हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है. रात 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए. पुलिस टीम हूटर बजाकर समय से पूर्व एक चेतावनी जारी करे, ताकि 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं.

यूपी में टीकाकरण का आंकड़ा
बता दें कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की नीति के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है. प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 12 लाख 89 हजार 637 टेस्ट हो चुके हैं. यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है. 25 अगस्त तक 6 करोड़ 60 लाख 82 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है. 5 करोड़ 55 लाख 94 हजार से अधिक लोगों ने टीके की कम से कम एक डोज जरूर ले ली है. 

ये भी पढ़ें:

Agra Poisonous liquor Death: आगरा में जहरीली शराब का कहर, मृतक के जबरन अंतिम संस्कार पर घिर गई है पुलिस

Weather Updates: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी किया यैलो अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget