एक्सप्लोरर

सीएम योगी का बैठक में अधिकारियों को निर्देश, फसलों को आग से बचाने के लिए युद्धस्तरीय प्रयास किए जाएं

सीएम योगी ने आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जिले में की गई तैयारी की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे आकस्मिक स्थिति में तत्काल फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच सकें.

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रबी सीजन में तैयार फसल को अगलगी की घटनाओं से बचाने के लिए युद्ध स्तरीय प्रयास किए जाएं. उन्होंने कहा कि सरकार के लिए अन्नदाता किसानों का हित सर्वोपरि है. फसल में अगलगी की किसी घटना का पता लगते ही, आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं. पूर्व से कार्यरत फायर स्टेशनों के साथ ही क्षेत्र विशेष के अनुसार सीजनल फायर स्टेशन भी चौबीसों घंटे क्रियाशील रखे जाएं. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. 

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में बैठक के दौरान सीएम योगी ने जिले में फसलों को आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी ली और कहा कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुरूप क्षतिपूर्ति तत्परता से उपलब्ध कराई जाए.

उन्होंने कहा कि किसान दिनरात परिश्रम करके फसल उपजाते हैं. उनके फसलों की सुरक्षा में हरसंभव मदद होनी चाहिए और यह सरकार की प्राथमिकता भी है. उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल तैयार होते ही गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग लगने की आशंका बढ़ जाती है. आग से फसलों के बचाव के लिए किसानों को जागरूक करने के साथ आग लगने पर उससे होने वाली हानि को रोकने के लिए त्वरित इंतजाम होने चाहिए. 

क्या बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जिले में की गई तैयारी की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे आकस्मिक स्थिति में तत्काल फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच सकें. इस पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने उन्हें बताया कि जनपद में मुख्यालय गोलघर के अलावा गीडा, बांसगांव, गोला और चौरीचौरा में अस्थाई अग्निशमन केंद्र संचालित है.

उन्होंने कहा कि यहां सभी आवश्यक उपकरणों के इंतजाम है. इसके अलावा कैंपियरगंज, खजनी, उरुवा, बड़हलगंज और गुलरिया में सीजनल फायर स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं. इन सीजनल फायर स्टेशनों पर वाटर टेंडर, वॉटर मिस्ट और सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था है. इस पर संतोष व्यक्त करने के साथ मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की तैयार फसल की खरीद हेतु सभी व्यवस्थाओं की भी निगरानी करते रहें.

अमरोहा: पहली पत्नी की शिकायत पर युवक को दावत से बीच से उठा ले गई पुलिस, जानें क्या है विवाद

तैयारियों की समीक्षा की
बैठक में मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन की तैयारियों की भी समीक्षा की. उन्होंने सभी मंदिरों में साफ सफाई और प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रामनवमी की तिथि वासंतिक नवरात्रि की अंतिम तिथि होती है. इस दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत अधिक होती है, इसलिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम होने चाहिए. उन्होंने निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुये मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो. 

बैठक में सीएम योगी ने जिले में जारी विकास परियोजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी भी अधिकारियों से ली. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण होना है. इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए. साथ ही सभी विकास परियोजनाओं को निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाना भी सुनिश्चित कराया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget