एक्सप्लोरर

अयोध्या में सीएम योगी ने किया संत रविदास मंदिर का लोकार्पण, सामूहिक सहभोज में भी लिया भाग

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक चेतना को जागृत किया और कर्म को प्रधानता दी. उन्होंने आडंबर, जातिवाद और रूढ़ियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में संत रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण और नवनिर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने सामूहिक सहभोज में भाग लिया और संतों के साथ प्रसाद ग्रहण किया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी के विचारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प की प्रेरणा बताया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने एक ऐसे समाज का सपना देखा था जहाँ सभी को समान अवसर मिले, कोई छोटा-बड़ा न हो, और सबको अन्न, सम्मान व सुरक्षा मिले. उन्होंने संत रविदास जी के दोहे “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न…” को उद्धृत करते हुए कहा कि यही सोच आज भारत को आत्मनिर्भर और समावेशी विकास की ओर ले जा रही है.

जातिवाद और आडंबर के खिलाफ आवाज- सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक चेतना को जागृत किया और कर्म को प्रधानता दी. उन्होंने आडंबर, जातिवाद और रूढ़ियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई. उनकी कहावत “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी लोगों को आत्मविवेचना और सच्चे आचरण का संदेश देती है. उन्होंने कहा कि जब देश पर विदेशी आक्रांताओं का संकट था, तब संत रविदास जैसे संतों ने समाज को जोड़े रखा और सनातन धर्म की रक्षा की.

अयोध्या को मिला नया गौरव- सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या अब देश की पहली सोलर सिटी बन चुकी है और इसका तेज़ी से कायाकल्प हो रहा है. उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, माता शबरी अन्न क्षेत्र, निषादराज विश्रामालय और राम की पैड़ी व सरयू घाट का सौंदर्यीकरण जैसे कार्य अयोध्या के गौरव को फिर स्थापित कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद दशकों तक अयोध्या की उपेक्षा की गई, लेकिन अब यह शहर धर्म, विकास और आधुनिकता का संगम बन रहा है.

हर वर्ग को जोड़ेगी सरकार- सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि सरकार सभी समाजों पासी, रजक, कबीरपंथी और संत समुदायों को साथ लेकर चल रही है ताकि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ भारत आत्मनिर्भर और विकसित बने. संत रविदास 15वीं शताब्दी के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे. उन्होंने भक्ति आंदोलन को सामाजिक समरसता की दिशा दी और जातिगत भेदभाव को मिटाने का प्रयास किया. रविदास जी का संदेश था. समाज में समानता, भाईचारा और आत्मनिर्भरता. आज उनके नाम पर देशभर में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget