एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Akhilesh Yadav on India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई.

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले इस बात की जानकारी दी थी और अब भारत सरकार ने भी इस पर मुहर लगा दी है. इसी बीच समाजावदी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते पर प्रतिक्रिया सामने आई है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी!" इससे पहले भी सपा चीफ अखिलेश यादल भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भी सराकर के समर्थन में रहे हैं. सपा चीफ ने साफ कह दिया था कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार के एक्शन को लेकर हम सरकार के साथ हैं.

भारत पाकिस्तान सीजफायर समझौते को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज भारतीय समयानुसार 15:35 बजे भारत के सैन्य संचालन महानिदेशक से बातचीत की. दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि आज भारतीय समयानुसार 17:00 बजे से भूमि, वायु और समुद्र में सभी फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को रोक दिया जाएगा. समझौते को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार, सतर्क और भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है.

पाकिस्तान के धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया- विंग कमांडर व्योमिका सिंह 

इसके साथ ही विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "हमारे अभियान विशेष रूप से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित रहे. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget