एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के इन शहरों में बनाएं जाएंगे ई-चार्जिंग स्टेशन, सीएम योगी ने दिए निर्देश, जानें- पूरी डिटेल्स

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इन सभी 17 शहरों के विकास प्राधिकरण और जिलाधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि शहरी क्षेत्रों में जमीन की व्यवस्था की जाए.

E-Charging Station in UP: यूपी समेत देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कोशिशें की जा रही हैं. जिसमें इनकी खरीद पर कई तरह की छूट देने जैसी योजनाए भी शामिल हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ इसकी चार्जिंग को लेकर लोग काफी असमंजस में हैं. इस परेशानी को देखते हुए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत यूपी के 17 बड़े शहरों में हर मोड़ पर ई-चार्जिंग की सुविधा देने के तैयारी की जा रही है.

खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इन सभी 17 शहरों के विकास प्राधिकरण और जिलाधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि शहरी क्षेत्रों में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने के लिए जमीन की व्यवस्था की जाए. इन शहरों में आगरा, लखनऊ, गोरखपुर और मेरठ समेत कई शहर शामिल हैं. जल्द ही इन शहरों में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने के लिए काम शुरू हो जाएगा. 

ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलने वाली छूट के चलते लोगों में इन वाहनों का क्रेज को बढ़ा ही है. साथ ही पिछले कुछ समय में बड़ी मात्रा में सड़कों पर ऐसे वाहनों को देखा जा सकता है. दोपहिया, चार पहिया वाहन और प्रदेश में एलेक्ट्रिक बसें तक चलाई जा रही हैं, लेकिन इनके चार्जिंग की अभी तक अच्छी व्यवस्था नहीं की गई है. जाहिर है ऐसे में ज्यादा से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है. 

पहले चरण में इन शहरों में लगेंगे ई-चार्जिंग स्टेशन

ई-चार्जिंग स्टेशन की जरुरत को देखते हुए पहले चरण में प्रदेश के 17 बड़े शहरों को चुना गया जहां पर हर मोड़ पर ई-चार्जिंग सुविधा देने का फैसला लिया गया है. विशेष सचिव उदय भानु ने इससे संबंधित निर्देश सभी विकास प्राधिकरणों और जिलाधिकारियों को दे दिए हैं और उनसे पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने को कहा गया है. 

पहले चरण में राजधानी लखनऊ में 24 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके साथ ही कानपुर में 25, गाजियाबाद 15, गोरखपुर में 14, प्रयागराज में 14, आगरा में 11 और अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, झांसी, मथुरा और फिरोजाबाद में 10-10 ई चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है. 

UP Politics: कांशीराम के बहाने बसपा के वोटबैंक को साधने में जुटी सभी पार्टियां, मायावती के बढ़ सकती हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget