एक्सप्लोरर

CM योगी ने महाकुंभ की तैयारियां पूरी होने की डेटलाइन बढ़ाई, अब 30 दिसंबर तक पूरे करने होंगे काम

महाकुंभ की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि नातन गौरव महाकुंभ की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. अब तक 20 हजार से अधिक संतों, संगठनों और संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है.

Mahakumbh 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ तैयारी की सोमवार को समीक्षा की. सीएम योगी ने एक बार फिर से महाकुंभ के विकास कार्यों की डेट लाइन आगे बढ़ाई जाएगी. समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने 30 दिसंबर तक सभी कार्य पूरे करने के लिए निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने 5 जनवरी तक सभी संस्थाओं को जमीन आवंटन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा सनातन गौरव महाकुंभ की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. अब तक 20 हजार से अधिक संतों, संगठनों और संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है. सभी 13 अखाड़ों, दंडी बाड़ा, आचार्य बाड़ा और खाक चौक, प्रयाग वाल सभा और अन्य संस्थाओं को जमीन आवंटित की गई है. सीएम योगी ने 5 जनवरी तक नयी संस्थाओं को जमीन आवंटित किए जाने का लक्ष्य दिया है.

उन्होंने कहा कि महाकुंभ के लिए डबल इंजन की सरकार ने हर संभव तैयारी की है. 30 दिसंबर तक सभी  30 पांटून ब्रिज बनकर तैयार होंगे. महाकुम्भ मेले में चकर्ड प्लेट 651 किलोमीटर बिछनी है. अब तक 330 किलोमीटर की चकर्ड प्लेट बिछ चुकी है. साइनेज युद्ध स्तर पर 250 पर लगाए गए हैं. 641 स्थानों पर शहर में साइनेज लगाए जा रहे हैं.

नदियों में पर्याप्त जल मौजूद- सीएम
सीएम योगी ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा अविरल और निर्मल गंगाजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे. गंगा और यमुना नदियों में पर्याप्त जल मौजूद है. जल शुद्ध है स्नान और आचमन करने लायक है. गंगा और यमुना नदियों में कोई अनट्रीटेड पानी ना गिरे. इसके लिए एसटीपी फंक्शनल है, लेकिन बायोरेमिडेशन और जिओ ट्यूब के माध्यम से शुद्धीकरण सुनिश्चित किया गया है

निरीक्षण के बाद सीएम ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए 400 केवीए के 85 सब स्टेशनों में 77 विद्युत स्टेशन स्थापित हो गए. 250 केवीए के 14 सब स्टेशन स्थापित होने थे जिसमें 12 स्थापित हो चुके हैं. 100 केवीए के 128 विद्युत सबस्टेशन स्थापित होने थे,94 स्थापित हो चुके हैं. 48000 एलईडी लाइट स्थापित हो चुकी हैं.

BJP सांसद बोले- 'मिल रहे मंदिरों पर नहीं होनी चाहिए नेतागिरी', VHP और बजरंग दल के इस कदम पर जताई आपत्ति

हर सेक्टर में बनाए जा रहे अस्पताल- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार मां गंगा का रिवर फ्रंट लोगों को देखने को मिलेगा. आज ही दशाश्वमेध घाट पर पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न किया है. पहली बार रिवर फ्रंट और पक्के घाट का निर्माण हुआ है. 30 दिसंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे हों. महाकुम्भ सभी अस्थाई और अस्थाई निर्माण कर तेजी से चल रहे हैं. महाकुम्भ मेले में 100 बेड का अस्पताल स्थापित हो गया है.

उन्होंने कहा कि 25 बेड के हर सेक्टर में अस्पताल बनाए जा रहे हैं. महाकुम्भ के मद्देनजर श्रद्धालुओं को संगम का सानिध्य प्राप्त हो. श्रद्धालुओं को पहली बार कॉरिडोर के माध्यम से प्रयागराज झांकी देखने की मिलेगी. अक्षय वट कॉरिडोर, बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर,सरस्वती कूप कॉरिडोर, पाताल पुरी कॉरिडोर, महर्षि भारद्वाज कॉरिडोर बना है.

सीएम ने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम में भी कॉरिडोर विकसित हुआ है. नाग वासुकी मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर और द्वादश माधव का जीर्णोद्धार किया गया है. त्रिवेणी पुष्प जो पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की परिकल्पना थी. उसका भव्य स्वरुप पर्यटन विभाग और परमार्थ आश्रम की मदद से हो रहा है. 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से टेंट सिटी बसाई जा रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget