एक्सप्लोरर

बीजेपी दिग्गजों को उतारेगी चुनावी मैदान में, सीएम योगी भी लड़ेंगे यूपी विधानसभा का चुनाव- सूत्र

बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है. इसके मुताबिक बीजेपी यूपी में अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारेगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ी योजना तैयार की है. सूत्रों की मानें, तो बीजेपी अपने सभी दिगग्जों को मैदान में उतारेगी. यही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा राज्य के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों से ये जानकारी मिली है.

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी विधान परिषद के सदस्य हैं. वहीं, प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में उतरेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी आलाकमान ने ये निर्देश दिये हैं.

बीजेपी ने चुनाव को लेकर शुरू की तैयारी

बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है. इससे पहले बीजेपी ने प्रदेश भर में जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया. कार्यसमिति में ये साफ किया गया कि, सेवा कार्यों से ही उत्तर प्रदेश उत्तम और अग्रणी प्रदेश बना है. लखनऊ में हुई बैठक में संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर और घर-घर संपर्क करते हुए पार्टी की योजनाओं व विचारधारा से अवगत कराते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना है. बंसल ने इस दौरा कहा कि, जनसंघ की शुरुआत कभी 5 सदस्यों की टीम के साथ हुई थी, जो आज विश्व की सबसे बड़ी इकाई बन गई है. 

बीते हफ्ते संघ की समन्वय बैठक में रणनीति पर चर्चा 

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए महज 6 से 7 महीने का वक्त बचा है. बीजेपी की कोशिश है कि पिछले चुनाव से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाया जाए. बीते हफ्ते 2 दिनों तक संघ की जो समन्वय बैठक हुई, उसमें भी इसी बात पर चिंतन किया गया. हालांकि, मीटिंग में कई और भी मुद्दे थे, लेकिन कुल मिलाकर कहा जाए तो फोकस 2022 के चुनाव पर ही था. 

संघ के पदाधिकारी चाहते हैं कि आगामी चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ा जाए. हिंदुत्व का इसमें तड़का लगे और पोस्टरबॉय के रूप में योगी आदित्यनाथ पर फोकस किया जाए. अयोध्या में राम मंदिर, धर्मांतरण, लव जिहाद, राष्ट्रवाद, अनुच्छेद 370, जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों को उठाया जाए. साथ ही सरकार की तरफ से इस दिशा में किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाए.  

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी ने कहा-'मुझे यूपी का आम पसंद नहीं', सीएम योगी ने पलटवार कर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget