एक्सप्लोरर

गोरखपुर में बनेगा श्री परमहंस योगानंद स्मृति भवन, CM योगी आदित्यनाथ ने किया भूमि पूजन

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा आज अगर किसी ने बेटियों या व्यापारियों को परेशान करने की कोशिश की, तो उसे यमराज के घर भेजने में देर नहीं लगेगी,”

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में योगगुरु परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर बनने वाले स्मृति भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया. कोतवाली थाना क्षेत्र के निकट बनने वाले इस स्मृति भवन पर करीब 27.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि “सुरक्षा का माहौल ही विकास और समृद्धि की बुनियाद है. अगर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत नहीं होती, तो कोई भी राज्य तरक्की नहीं कर सकता.”
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में शासन के समानांतर माफियाओं और भ्रष्टाचारियों की सत्ता चलती थी. गरीबों और व्यापारियों की जमीनों पर कब्जा आम बात थी लेकिन अब ऐसा करने वालों को जवाब देना पड़ेगा. सीएम ने सख्त लहजे में कहा. “आज अगर किसी ने बेटियों या व्यापारियों को परेशान करने की कोशिश की, तो उसे यमराज के घर भेजने में देर नहीं लगेगी,” 

योगगुरु परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर बनने जा रहे स्मृति भवन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न सिर्फ गोरखपुर के गौरव को बढ़ाएगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर इस स्थान को स्थापित करेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग मंदिर का निर्माण कार्य डेढ़ साल के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. इस अवसर पर सांसद रविकिशन ने कहा कि “सीएम योगी की यह पहल अमेरिका तक गूंजेगी. योगानंद जी के अनुयायी पूरी दुनिया में हैं और यह तीर्थस्थल उनके लिए श्रद्धा का केंद्र बनेगा.”

योगानंद जी का वैश्विक योगदान

मुख्यमंत्री ने परमहंस योगानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योगानंद जी ने ‘क्रिया योग’ के माध्यम से दुनिया को भारत की आध्यात्मिक शक्ति से परिचित कराया. उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘Autobiography of a Yogi’ के जरिए भारत की योग परंपरा को विश्वभर में फैलाया. उनका जन्म 5 जनवरी 1893 को गोरखपुर में हुआ था. उनके बचपन का नाम मुकुंद लाल घोष था.

आध्यात्मिक विरासत का सम्मान

सीएम योगी ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी परंपरा और पूर्वजों से भटक जाता है, वह अंधकार की ओर चला जाता है. हमें अपने पूर्वजों की स्मृति और विरासत को संरक्षित करना चाहिए. यह स्मृति भवन उसी भावना का प्रतीक है. इस कार्यक्रम में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के महासचिव स्वामी ईश्वरानंद, लॉस एंजिल्स से स्वामी विश्वानंद, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, फतेह बहादुर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget